यमुनानगर : कांग्रेस का प्रदर्शन 2 सितम्बर को

0
298

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान को उजाड़ने में लगी हुई है। किसान विरोधी कानून बनाकर देश की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था की कड़ी खेत खलिहान को अपने पूंजी पतियों को बेचना चाहती है। झूठे प्रचार और नकली आंकड़े प्रचारित करके जनता का ध्यान बांटकर सत्ता की मलाई चाट रही है। यह शब्द जिला परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन एवं छछरौली ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनोज जयरामपुर ने आज जगाधरी स्थित कार्यालय में बात करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान सरकार में विभिन्न पदों पर बैठे नेताओं का मुंह देखना नहीं चाहते जबकि यह धक्के से लोगों के बीच जाकर अपनी सत्ता का रोबा जमाना चाहते हैं।
उन्होनें कहा कि आज प्रदेश के हालात इस बड़े चिंताजनक हो चुके हैं। युवाओं के पास रोजगार नहीं है। मजदूरों के पास मजदूरी का साधन नहीं बचा व्यापारी का व्यापार चौपट है। उसके धंधे में लगातार गिरावट आ रही है। देश की अर्थव्यवस्था और जीडीपी रसातल में चली गई रुपए और डॉलर की तुलना आज भाजपा वाले करना छोड़ गए हैं। कानून व्यवस्था लगातार देश में हरियाणा अपराध की श्रेणी में आगे बढ़ रहा है। भ्रष्टाचार हर विभाग में इस कदर बढ़ चुका है कि अब जनता परेशान होकर इसे सरकार की नई योजना समझ बैठी है।
जिला परिषद के वाइस चेयरमैन ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के चुनाव पिछले 6 महीने से प्रस्तावित हैं लेकिन सत्ता पक्ष के लोग अपनी हार के कारण डरे हुए हैं। सीधे प्रशासन के माध्यम से सरकार ग्रामीण क्षेत्र के कार्यों में भ्रष्टाचार फैला रही है जबकि छोटे-छोटे विकास के कार्य पूरी तरह ठप हो चुके हैं। सरकार चुनाव से भाग रही है। माननीय उच्च न्यायालय में भी केवल लटकाने का कार्य सरकार की तरफ से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और जेजेपी के पंचायती राज व्यवस्था को भी अपने अधीन रखकर दुरुपयोग करना चाह रहे हैं। आज चारों तरफ भ्रष्टाचार का आलम है। जनता की कोई सुध लेने वाला नहीं है। आंदोलन और प्रदर्शन करें तो लोगों को सरेआम पीटा जाता है।
उन्होंने कहा कि जनता सब समझ चुकी है समय आने पर इनकी नाकामियों एवं चलाकीयो का मजबूत इलाज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा बहन कुमारी शैलजा के निर्देश पर प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर आगामी 2 सितंबर वीरवार को किसानों पर किए गए बर्बरता पूर्ण बर्ताव और भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। यमुनानगर में स्थानीय सचिवालय के सामने अनाज मंडी गेट पर सभी कांग्रेसी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। मौके पर उनके साथ चौधरी सेठ पाल खदरी पवन जोगी सतीश तेलीपुरा अशोक कुमार ब्राह्मण माजरा सुमित ग्रोवर रजनीश शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित थे।

SHARE