गुरदासपुर:  कांग्रेस बिना भेदभाव के उपलब्ध करा रही सुविधाएं : बाजवा

0
221
गगन बावा, गुरदासपुर:
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार समग्र रूप से पंजाब के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, वहीं कादियां विधानसभा क्षेत्र के गांवों और कस्बों में विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा के नेतृत्व में विकास कार्य जारी हैं। यह बात बाजवा के पुत्र कंवर प्रताप सिंह बाजवा ने वार्ड-4 में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय वर्मा के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की  बैठक को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से हो रहे विकास कार्यों और हर वर्ग को बिना किसी भेदभाव के सरकारी सुविधाएं मुहैया कराने से कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। आने वाले चुनाव में फिर से लोग कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएंगे।
प्रदेश उप चेयरमैन वजीर सिंह लाली के अलावा मार्केट कमेटी के चेयरमैन कंवर प्रताप सिंह गिल, नगर कौंसिल प्रधान अश्विनी दुग्गल, नारायण मल्होत्रा, नोनी खोसला, कुलवंत सिंह दीपेवाल, गौतम खोसला, पार्षद जोसेफ गिल, इंद्रप्रीत सिंह साबी, मिठू महाजन आदि शामिल थे।
SHARE