Priyanka Gandhi को UP पुलिस ने रोका

0
287
Priyanka Gandhi stopped by UP Police

अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मिलने जा रहीं थीं प्रियंका
आज समाज डिजिटल, लखनऊ:

Priyanka Gandhi यूपी पुलिस ने एक बार फिर कांग्रेस महासचिव को कस्टडी में ले लिया है। इस बार वे पुलिस हिरासत में जान गवाने वाले अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मिलने जा रहीं थीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले को आगरा एक्सप्रेस-वे के एंट्री पॉइंट पर रोक लिया गया। वहीं प्रियंका गांधी आगरा जाने के लिए अड़ी हुई हैं।

Priyanka Gandhi ने ट्वीट कर दी जानकारी

प्रियंका वहां पुलिस कस्टडी में मारे गए व्यक्ति के परिजनों से मिलने जा रही थी कि पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। वह परिवार से मिलना चाहती हैं लेकिन उन्हे पुलिस द्वारा रोका जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार को न जाने किस बात का डर है कि मुझे क्यों रोका जा रहा है।

Priyanka Gandhi मैं पीछे नहीं हटूंगी

प्रियंका ने पूछा कि क्या आगरा में पुलिस हिरासत में मारे गए अरुण वाल्मीकि के लिए न्याय मांगना अपराध है? भाजपा सरकार की पुलिस मुझे आगरा जाने से क्यों रोक रही है। क्यों हर बार न्याय की आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है? मैं पीछे नहीं हटूंगी।

SHARE