Congress And BJP governments : कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारों ने कर्मचारियों के साथ विश्वासघात किया – सुजान मालड़ा

0
115
बैठक के बाद बीईओ कार्यालय के गेट पर दो दिवसीय कलम छोड़ हड़ताल का पोस्टर लगाते हेमसा के पदाधिकारी।
बैठक के बाद बीईओ कार्यालय के गेट पर दो दिवसीय कलम छोड़ हड़ताल का पोस्टर लगाते हेमसा के पदाधिकारी।
  • 21 व 22 जून को सभी लिपिक रहेंगे दो दिन की कलम छोड़ हड़ताल पर

Aaj Samaj (आज समाज), Congress And BJP governments, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
लिपिक वर्गीय कर्मचारियों का सम्मान जनक वेतन लागू करवाने को लेकर हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने 21-22 जून की कलम छोड़ हड़ताल की सफलता के लिए कर्मचारियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते आज खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय महेंद्रगढ़ में एक बैठक का आयोजन किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय महेंद्रगढ़ में बैठक कर लिया निर्णय

जिसकी अध्यक्षता खंड महेंद्रगढ़ प्रधान हवासिंह ने की। बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर हेमसा प्रदेश प्रेस प्रवक्ता सुजान मालड़ा व प्रदेश सचिव अनिल कुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सुजान मालड़ा ने कहा कि हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन लिपिक वर्गीय कर्मचारियों का सबसे बड़ा संगठन है।

जो वर्ष 2012 से लिपिकों के सम्मानजनक वेतनमान को लागू करवाने के लिए संघर्षरत है। तत्कालीन हुड्डा सरकार में कर्मचारियों ने वित्त मंत्री हरमोहिंदर चड्ढा के आवास कुरुक्षेत्र में 477 दिनों तक धरना दिया था। तब जाकर 25 अगस्त 2014 को कैबिनेट बैठक में लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने का प्रस्ताव पारित किया था। लेकिन चुनाव आचार संहिता के कारण और भूपेंद्र सिंह हुड्डा की वोट की राजनीति के चलते समय पर नोटिफिकेशन जारी नहीं हो सका। उसके बाद भाजपा सरकार जिन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र में लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को पहली कलम से पंजाब के समान वेतनमान देने का वायदा किया था।

तीन साल बीत जाने के बाद तत्कालीन शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा के महेंद्रगढ़ आवास पर भी 316 दिनों तक धरना दिया गया। परन्तु दोनों सरकारों ने कर्मचारियों के साथ विश्वासघात किया, और उनकी मांग अब तक मांग ही बनकर रह गई है। गठबंधन सरकार में साझीदार जेजेपी के नेता और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी प्रदेश के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने का वायदा किया था। परन्तु सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस, भाजपा और जजपा ने कर्मचारियों की एक नहीं सुनी।

30 अप्रैल को सीएम आवास करनाल में भी कर्मचारियों ने आक्रोश प्रदर्शन किया था

जिसके चलते हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। 30 अप्रैल को सीएम आवास करनाल में भी कर्मचारियों ने आक्रोश प्रदर्शन किया था। अब 21 व 22 जून को सभी लिपिक दो दिन की कलम छोड़ हड़ताल कर रहे है। हेमसा के प्रदेश सचिव अनिल कुमार यादव, जिला सचिव ओमप्रकाश यादव, जिला कोषाध्यक्ष राकेश लमोरिया, पूर्व ब्लाक प्रधान सुनील पाल, पूर्व सचिव इंद्रावती ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया तथा अधिक से अधिक संख्या में हड़ताल पर रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अनेक कर्मचारी उपस्थित थे

इस अवसर पर सतबीर लाटा, श्याम मनोहर, मोनिका, शीला देवी, विजेंद्र, राजकुमार, पियूष गौतम, रामफल फौजी, बलराम डागर व पिंकेश राव सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : Money Plant Vastu Tips: घर के इस दिशा में लगाये मनी प्लांट का पौधा, जानिए इसके फायदे

यह भी पढ़ें : Bharatiya Kisan Union : अब 64 सौ रुपये प्रति क्विंटल बिकेगी सूरजमुखी की फसल, किसानों ने धरना किया समाप्त, किसानों पर सभी मुकदमे होंगे खारिज

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE