Congress and AAP News: अब प्रधानगी के लिए लगेगा एड़ी चोटी का जोर, कांग्रेस और आप के बनेंगे नए प्रधान

0
344
Congress and AAP News

दिनेश मौदगिल, लुधियाना:

Congress and AAP News: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी के सामने कोई भी पार्टी टिक नहीं पाई और आम आदमी पार्टी ने सभी पार्टियों को करारी हार दी और भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए। इसके बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। अब चुनावों के बाद बारी है प्रदेश प्रधान के पद के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने की। पंजाब कांग्रेस में चल रही अंतर कलह के बीच हाईकमान पंजाब का नया प्रधान लगाएगी। जिसके लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रधानगी हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।

कांग्रेस हाईकमान के लिए यह एक बड़ी चुनौती

कांग्रेस हाईकमान के लिए यह एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि 2017 में जहां पंजाब चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने 77 सीटों के साथ जीत हासिल की थी, वही 2022 के  चुनावों में कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पंजाब काग्रेस में चल रहे अंतर कलह के कारण पंजाब में कांग्रेस काफी कमजोर हो चुकी है। अब कांग्रेस  हाईकमान को ऐसा सोच कर  निर्णय लेना होगा और चुनकर  प्रधान लगाना होगा जो सबको साथ लेकर चल सके और पार्टी में चल रही खींचातानी पर ब्रेक लगा सके। पंजाब में कांग्रेस फिर से ताकतवर हो सके ।

भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में आप ने जीत का परचम लहराया

वहीं दूसरी ओर भगवंत मान जोकि आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भी हैं,   के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब आम आदमी पार्टी भी नया प्रधान लगाएगी।  भगवंत मान  के नेतृत्व में पंजाब में आप ने जीत का परचम  लहराया गया। वहीं अब आम आदमी पार्टी को भी  चुनकर  प्रधान बनाना पड़ेगा। इसी तरह करारी हार के बाद शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने अपना पद छोड़ने की पेशकश की थी, मगर शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधानों ने सुखबीर को ही पार्टी का  प्रधान स्वीकार किया।

SHARE