महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी: डा.सुल्ताना Confidence Is Necessary For Women

0
261
Confidence Is Necessary For Women
Confidence Is Necessary For Women

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:
Confidence Is Necessary For Women: डीएवी गर्ल्स कॉलेज के वुमेन स्टडी सेंटर की ओर से आत्मनिर्भर भारत-रोल आफ वुमेन विषय पर आनलाइन और आफलाइन राष्टीय संगोष्ठी का आयोजन किया। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ स्थित वुमेन स्टडी सेंटर के डायरेक्टर डा.अमीर सुल्ताना और सेंट्रल यूनिवर्सिटी धर्मशाला के एसोसिएट प्रोफेसर डा. मलकीत सिंह मुख्य वक्ता रहे।

बताई महिलाओं की आत्मनिर्भरता Confidence Is Necessary For Women

कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. आभा, खेतरपाल और वुमेन स्टडी सेंटर की डायरेक्टर डॉ. दीपिका घई ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ.अमीर सुल्ताना ने महिलाओं के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आज की राजनीति में महिलाओं की भागेदारी, अंतराष्टÑीय पैमाने पर महिलाओं का कितना विकास हुआ है, पिछड़ी जातियों और कबिले की महिलाओं की आत्मनिर्भरता और विकास के बारे में बताया।

महिलाओं की जरूरतों को समझना जरूरी Confidence Is Necessary For Women

जब तक महिलाओं की जरूरतों को नहीं समझेंगे, तब तक उनके विकास को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता।  स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग करने से जहां रोजगार बढेÞगा, वहीं महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी। अंतराष्टीय स्तर पर भारत के विकास व आत्मनिर्भरता को बढाने के लिए महिलाओं को अपनी आवाज बुलंद करनी होगी और आधिकारों के लिए आवाज उठानी होगी। डॉ. मलकीत सिंह ने प्राचीन व मध्यकालीन समाज में महिलाअ‍ों की स्थिति के बारे में बताया। आज के समय में महिलाओं का कितना विकास हुआ है।

निजी क्षेत्र में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी Confidence Is Necessary For Women

वर्ष 2005 के बाद  निजी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी कितनी बढी है। इस पर विस्तार से चर्चा की। योग विभाग की प्राध्यापिका नीलम ने आत्मनिर्भर भारत को बनाने के लिए उन्होंने स्वास्थ्य, योग के बारे में जानकारी दी। अगर हमारा माइंड फ्री रहेगा, तभी हम हर काम को कर सकते है। शरीर को स्वस्थ्य करने के लिए आहार में कौन सी चीजें लेनी चाहिए, इसके बारे में जानकारी दी। योग विभाग की प्राध्यापिका डॉ. रंजना ने महिलाअ‍ों को आत्मनिर्भर बनाने में योग का बहुत महत्व है। साथ ही उन्होंने दिनचर्या में योग को शामिल करने का आहवान किया।

दी नारी सशक्तीकरण की जानकारी Confidence Is Necessary For Women

योग विभाग की प्राध्यापिका  सोनिया ने नारी शक्ति व महिला सशक्तीकरण के बारे में जानकारी दी। शारीरिक समस्याओं व बीमारियों से बचने के लिए योगों के बारे में बताया। कर्यक्रम के दौरान आयोजित पोस्टर मेकिंग में बीए दिवतिय वर्ष की भावना ने पहला, बीए अंतिम वर्ष की हरप्रीत ने दूसरा तथा बीए मास कम्यूनिकेशन प्रथम वर्ष की पलक ने तीसरा स्थान अर्जित किया। मौके पर सभ्यता बंसल, डॉ. विश्वप्रभा, डॉ. नीत दिवेदी, डॉ. गुरशरण कौर,  सुनामिका, व डॉ. मीनू गुलाटी मौजूद रही।

READ ALSO : ट्राले से टकराई कार, दंपति की मौत, बेटा घायल Accident In Jhajjar

READ ALSO : पंजाब बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का शेड्यूल Punjab Board 10th-12th Schedule

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE