गुरदासपुर : सहकारी सभाओं के 12 लाख 81 हजार रुपए का किया गबन,गिरफ्तार

0
426
fir clip art
fir clip art
गगन बावा, गुरदासपुर:
थाना कलानौर पुलिस ने सहकारी सभाओं की वसूल की गई राशि को दफ्तर में जमा न कराकर विभाग के साथ हेरा फेरी कर गबन करने के मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी के खिलाफ युद्धवीर सिंह पुत्र करनैल सिंह सहायक रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं गुरदासपुर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। सहायक रजिस्ट्रार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की रुडियाना बहुसमिति सभा लिमिटेड में आरोपी बलजीत सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी रुडियाना की ओर से सहकारी सभाओं की वसूल की गई 12,81699 रुपए की राशि दफ्तर में जमा नहीं करवाई गई। ऐसा कर आरोपी ने महकमे के साथ हेराफेरी कर राशि का गबन किया है। पुलिस ने आरोपी को धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
SHARE