CM Manohar lal Learn Japanese Language कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के छात्र बने सीएम मनोहर लाल, जापानी संस्कृति और भाषा के सर्टिफिकेट कोर्स की करेंगे पढ़ाई

0
843
CM Manohar lal Learn Japanese Language

CM Manohar lal Learn Japanese Language

आज समाज डिजिटल, चण्डीगढ़ : 

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जापानी संस्कृत एवं भाषा के बेसिक सर्टिफिकेट मैं दाखिला लेने वाले पहले छात्र बन गए है। पहली मेरिट लिस्ट जारी हो गई है जिसमें पहला स्थान मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ही है।

Also Read : Coronavirus Omicron Variant In Hindi : जानिए इस पर डब्ल्यूएचओ का क्या कहना है?

दाखिला लेने वाले बने पहले छात्र (CM Manohar lal Learn Japanese Language)

इसके साथ ही वे इस कोर्स में दाखिला लेने वाले सीएम सबसे पहले छात्र बन गए हैं। बता दें कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र पुनर्मिलन 2021 कार्यक्रम में आनलाइन जुड़े मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जापानी भाषा के सर्टिफिकेट एंड डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेने की इच्छा की थी।

सीखने की इच्छा हो तो उम्र आड़े नहीं आ सकती : सीएम (CM Manohar lal Learn Japanese Language)

इस मौके पर मनोहर लाल ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। शिक्षा कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र में ग्रहण कर सकता है। उनका शुरू से ही विदेशी भाषा सीखने के प्रति लगाव रहा है, इसलिए उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किए जापानी भाषा के कोर्स में दाखिला लिया है।

अन्य विद्यार्थी भी हो सकेंगे उत्साहित : सचदेवा (CM Manohar lal Learn Japanese Language)

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने जापानी भाषा कोर्स के प्रथम विद्यार्थी बनने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री के इस कोर्स में दाखिला लेने से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में उत्साह व जोश का संचार होगा।

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE