CM Manohar Lal Inaugurates Agriculture Museum मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एचएयू में किया अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन

0
278
Foundation Stone Laid For Five Works Under Smart City
Foundation Stone Laid For Five Works Under Smart City

CM Manohar Lal Inaugurates Agriculture Museum मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एचएयू में किया अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन

  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एचएयू में किया अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन
  • डॉ. मंगलसेन कृषि विज्ञान संग्रहालय के साथ वर्चुअल कृषि परामर्श सेवा की आरंभ
  • खिलाडिय़ों के लिए मल्टी पर्पज़ हॉल व काम्बैट हॉल का भी उद्घाटन किया

आज समाज डिजिटल , चंडीगढ़

CM Manohar Lal Inaugurates Agriculture Museum : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि विज्ञान एवं हरियाणवी संस्कृति को संजोए हुए डॉ. मंगलसेन कृषि संग्रहालय का उद्घाटन किया। उन्होंने संग्रहालय में स्थापित हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. मंगल सेन की प्रतिमा का भी अनावरण किया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में मदन लाल ढींगरा बहुउद्देशीय हॉल तथा कॉम्बैट होल का भी उद्घाटन किया।

पुरातन संग्रहालय का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने डॉ. मंगलसेन कृषि संग्रहालय संग्रहालय का भ्रमण किया और यहां प्रदर्शित विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक प्रौद्योगिकियों, त्री-आयामी (थ्री-डी मॉडल), हरियाणा की गौरवपूर्ण विकास यात्रा के साथ हरियाणवी संस्कृति को दर्शाने वाले ग्रामीण पुरातन संग्रहालय का अवलोकन किया। इस संग्रहालय में आगंतुकों को एक ही छत के नीचे विश्वविद्यालय की विशिष्ठ उपलब्धियों, कृषि व कृषक हितैषी कार्यों के साथ-साथ हरियाणा की गौरवमयी संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी मिल सकेगी। (CM Manohar Lal Inaugurates Agriculture Museum) इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय देश के प्रतिष्ठित कृषि विश्वविद्यालयों में से एक है। विश्वविद्यालय परिसर में लगाई गई कृषि विश्वविद्यालय एक दृष्टि में प्रदर्शनी ग्रामीण क्षेत्रों के जन जीवन व युवा पीढ़ी को निश्चित रूप से प्रेरणा देगी।

विश्वविद्यालय की वर्चुअल कृषि समाधान सेवा को किसानों को समर्पित किया

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की वर्चुअल कृषि समाधान सेवा को किसानों को समर्पित किया। इस सेवा के शुरू होने से हरियाणा के किसान व पशुपालक अब घर बैठे अपनी समस्याओं का स्टीक समाधान प्राप्त कर पाएंगे। इस सुविधा के आरम्भ होने से विशेषज्ञ फसल में आई समस्या को (CM Manohar Lal Inaugurates Agriculture Museum) स्क्रीन पर देखकर किसान को उस समस्या का स्टीक समाधान बता पाएंगे। इससे किसान के समय और खर्च की बचत होगी।

खिलाडिय़ों के लिए मल्टी पर्पज़ हॉल व काम्बैट हॉल का भी उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के गिरि सेंटर में नवनिर्मित मदन लाल ढ़ींगरा मल्टी पर्पज़ हॉल और काम्बैट हॉल का भी उद्घाटन किया। (CM Manohar Lal Inaugurates Agriculture Museum) इस मल्टी पर्पज़ हॉल का निर्माण खेलो इंडिया स्कीम के तहत केन्द्रीय खेल मंत्रालय द्वारा प्रदान की गई 8 करोड़ रुपये की अनुदान राशि से किया गया है। इस वातानुकुलित हाल में लगभग सभी इंडोर खेलों जैसे वॉलीबॉल, हैंडबाल, कबड्डी, टेबल टैनिस, बैडमिंटन, जूडो, वुशु, बास्केटबाल आदि का आयोजन किया जा सकेगा। इस हाल का फर्श पीयू रबर से बनाया गया है तथा यह पूर्ण रूप से फ्लड एलईडी लाइट से सुसज्जित है।

मुख्यमंत्री ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा व कृषि विपणन से संबंधित जानकारी लेने के लिए लगाए गए किसान किओस्क का अवलोकन भी किया और एक प्रतिरूपित किसान को सांकेतिक रूप से मोबाइल फोन देकर जानकारी भी ली विश्वविद्यालय परिसर में लगी यह प्रदर्शनी कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र में स्थापित धरोहर की तर्ज पर लगाई गई थी,(CM Manohar Lal Inaugurates Agriculture Museum) परंतु इसमें ग्रामीण जन जीवन के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता से दर्शाया गया था।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी सभागार से बीड़ में बनाए जा रहे बाल सुधारगृह के समेकित परिसर, लघु सचिवालय परिसर में बनाए जा रहे 4000 यूनिट के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन व वी.वी.पेट वेयरहाउस तथा लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में स्थापित किए जा रहे 33 के.बी. सब-स्टेशन की आधारशिला भी रखी।

Also Read :  इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप युवा शक्ति का निर्माण आवश्यक : प्रो. टंकेश्वर कुमार

SHARE