मुख्यमंत्री की करनाल को सौगात: 109 करोड़ की 21 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

0
271
cm-inauguration-and-foundation-stone-of-21-projects
cm-inauguration-and-foundation-stone-of-21-projects
  • साढ़े 35 करोड़ की लागत से बनेगा करनाल जिला परिषद का भवन
  • कहा- 48 कोस के तीर्थों का चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा जीर्णोद्वार

प्रवीण वालिया/इशिका ठाकुर, करनाल:
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को करनाल जिले को बड़ी सौगात देते हुए 109 करोड़ की 21 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर कहा कि यह करनाल के लिए बड़े हर्ष की बात है कि 21 परियोजनाओं में सबसे बड़ी परियोजना नगर परिषद के भवन के शिलान्यास की है। इस नए भवन को साढ़े 35 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री श्री देवेंद्र सिंह बबली भी मौजूद रहे।

वीरान क्षेत्र को रमणीक स्थल बनाया

cm-inauguration-and-foundation-stone-of-21-projects
cm-inauguration-and-foundation-stone-of-21-projects

मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल में पश्चिमी यमुना नहर और नरवाना लिंक नहरों के बीच एक बड़ा क्षेत्र वीरान पड़ा रहता था। इस स्थल पर पार्क का निर्माण करके इसे रमणीक स्थल बनाया गया है। इससे करनाल के वार्ड नं. 7, 18, 19, 20 के लोगों को घूमने और व्यायाम की सुविधा मिलेगी। इस स्थान को 7 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसी तरह करनाल जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनों के शिलान्यास व उद्घाटन किए गए हैं। इसमें नीलोखेड़ी विधानसभा की सबसे अधिक 12 परियोजनाओं, अंसध की 2, करनाल की 3, घरौंडा की 2 व इंद्री की 2 परियोजनाएं शामिल हैं।

48 कोस के तीर्थों का चरणबद्ध जीर्णोंद्धार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा भगवान श्री कृष्ण की धरती मानी जाती हैं, जहां उन्होंने दिव्य ग्रंथ गीता का उपदेश दिया। 48 कोस के तीर्थों का चरणबद्ध तरीके से जीर्णोद्वार किया जा रहा है। इन स्थानों महाभारत काल से जुड़ी बहुत सी यादें व कहानियां आज भी सुनाई जाती हैं। इनसे जुड़ी अलग-अलग समस्याओं जैसे रास्ता, सरोवर का जीर्णोद्वार, शौचालय आदि को दूर किया जा रहा है। इस भूमि को मोक्ष भूमि भी कहा जाता है। पिहोवा में पिंडदान के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने गीता जयंती महोत्सव का 2016 से विस्तार किया और अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाना शुरू किया। आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों से गीता जयंती महोत्सव को मनाने के न्योते आ रहे हैं। आगामी सितंबर महीने में कनाडा में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। इसी तरह आस्ट्रेलिया से भी गीता जयंती महोत्सव मनाने के लिए डिमांड आई है।

हरियाणा में बिजली की कोई कमी नहीं

cm-inauguration-and-foundation-stone-of-21-projects
cm-inauguration-and-foundation-stone-of-21-projects

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में बिजली की कोई कमी नहीं है। म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत आज 24 घंटे बिजली दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में मेडल जीतकर लाने वाले खिलाडयि़ों को खेल पॉलिसी के मुताबिक ईनाम व अन्य लाभ दिए जाएंगे। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने पश्चिमी यमुना नहर व नरवाना लिंक नहरों के बीच बनाए गए पार्क में त्रिवेणी भी लगाई।

इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
  • 33 के.वी. सब-स्टेशन, ठरी : 4 करोड़ 48 लाख रुपये
  • 33 के.वी. सब-स्टेशन, चकदा : 4 करोड़ 29 लाख रुपये
  • 33 के.वी. सब-स्टेशन, गोंदर : 5 करोड़ 43 लाख रुपये
  • 33 के.वी. सब-स्टेशन, खानपुर : 4 करोड़ 35 लाख रुपये
  • 33 के.वी. सब-स्टेशन, गांगर : 3 करोड़ 85 लाख रुपये
  • घरौंडा फुरलक रोड को चार मार्गी बनाया गया और सुदृढ़ करने में 9 करोड़ 32 लाख 45 हजार रुपये
  • राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 के बहुउद्द्शीय हाल बनाया गया इसकी लागत 6 करोड़ 88 लाख 72 हजार रुपये
  • तरावड़ी बस अड्डा- 3 करोड़ 6 लाख 98 हजार रुपये
  • गांव बहलोलपुर के गुरु पराशर तीर्थ स्थल में विभिन्न विकास कार्य- 89 लाख 90 हजार रुपये
  • गांव बस्तली में महर्षि वेद व्यास तीर्थ स्थल के नवीनीकरण का कार्य : 55 लाख 91 हजार रुपये
  • करनाल स्मार्ट सिटी मिशन के चरण 1 और 2 के तहत पश्चिमी यमुना नहर का विकास कार्य : 7 करोड़ 28 लाख रुपये
  • माजरा रोडान में खेल स्टेडियम का उद्घाटन : 515.05 लाख रुपये
  • समाना बाहु में खेल स्टेडियम का उद्घाटन : 462.70 लाख रुपये
मुख्यमंत्री ने इन परियोजनों का किया शिलान्यास
  • गांव बरसत में एसबीआर तकनीक पर आधारित 2.50 एमएलडी का एसटीपी निर्माण- 7 करोड़ 28 लाख रुपये
  • सोमतीर्थ का जीर्णोद्वार एवं निर्माण : 1 करोड़ 12 लाख 42 हजार रुपये
  • अक्षयवट तीर्थ का जीर्णोद्वार एवं निर्माण : 1 करोड़ 1 लाख 45 हजार रुपये
  • कोशकी तीर्थ का जीर्णोद्वार एवं निर्माण : 1 करोड़ 7 लाख 37 हजार रुपये
  • वामनक तीर्थ का जीर्णोद्वार एवं निर्माण : 1 करोड़ 11 लाख 63 हजार रुपये
  • आहन तीर्थ का जीर्णोद्वार एवं निर्माण : 1 करोड़ 36 लाख 89 हजार रुपये
  • ब्रह्म तीर्थ का जीर्णोद्वार एवं निर्माण : 96 लाख 78 हजार रुपये
  • जिला परिषद के भवन का निर्माण : 35 करोड़ 62 लाख 18 हजार रुपये
सीएम के नेतृत्व में तरक्की कर रहा हरियाणा: देवेंद्र बबली

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की कर रहा है। प्रदेश को 24 घंटे बिजली, स्कूल, शिक्षा व ई-लाइब्रेरी जैसे तौहफे मिल रहे हैं। इस पर उन्होंने सीएम का धन्यवाद किया और करनाल में नए जिला परिषद भवन के शिलान्यास पर करनाल वासियों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रे-वाटर मैनेजमेंट पर कार्य किया जा रहा है। गांव में सड़क, पानी, नालियों पर काम हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि शहरों की तर्ज पर गांव में भी ग्रीन एनर्जी लाइटें व सीसीटीवी लगने चाहिए। बबली ने सभी प्रदेशवासियों को कम से कम एक पेड़ लगाने और उसे बड़ा करने की अपील की। उन्होंने एक पेड़ विश्वास का अभियान में जुड़ने के लिए भी कहा।

ये लोग भी रहे मौजूद

इस मौके पर नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर, मेयर रेनू बाला गुप्ता, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, उपायुक्त अनीश यादव, नगर निगम आयुक्त नरेश नरवाल, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, अतिरिक्त उपायुक्त डा. वैशाली शर्मा, इंद्री के एसडीएम डा. आनंद शर्मा, जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार, घरौंडा के एसडीएम अभय सिंह जांगड़ा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा दर्शन सहगल, शंकर लाल वधवा, तरावड़ी नगर पालिका के चेयरमैन वीरेन्द्र बंसल, रूपेन्द्र कुमार, जेजेपी नेता यशकरण राणा मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी ने मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री, नीलोखेड़ी के विधायक, मेयर तथा केडीबी के मानद सचिव को स्मृति चिन्ह के रूपम में पौधा भेंट किया। इसके अलावा भाना राम, सुखविन्द्र पहलवान, सुधीर यादव ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर तथा भगवानदास अग्गी ने शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

SHARE