CM Gave A gift To Asha Workers आयुष्मान कवर करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति

0
731
Haryana is Developing Under Leadership of CM Manohar Lal

CM Gave A gift To Asha Workers

आज समाज डिजिटल, चण्डीगढ़
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता) वर्करों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के अंतर्गत कवर करने के लिए अपनी सैद्धांतिक प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गत 27 जुलाई, 2021 को आयुष्मान भारत बीमा योजना और अन्य स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में आयोजित बैठक में घोषणा की थी कि ‘‘विमुक्त घुमंतू जाति, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना एवं निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को भी आयुष्मान भारत बीमा योजना के अंतर्गत कवर किया जाएगा। इसके साथ ही नम्बरदारों, चौकीदारों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाडी कार्यकर्ता, मनरेगा कार्यकर्ता, स्ट्रीट वेंडर, रिक्शा चालक और ऑटो ड्राइवर आयुष्मान भारत योजना में शामिल होंगे।

CM Gave A gift To Asha Workers

विज ने बताया कि आशा वर्करों को आयुष्मान भारत योजना में कवर करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा ने भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को इस परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए (प्रोजेक्ट इम्लीमेंटेशन प्लान 2022-23) 248.11 लाख रुपए की राशि हेतु प्रस्ताव भेजा गया हैं।

उन्होंने बताया कि यदि केन्द्र सरकार द्वारा इस परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए (प्रोजेक्ट इम्लीमेंटेशन प्लान 2022-23) 248.11 लाख रुपए की राशि मंजूर नहीं की जाती है तो उस स्थिति में वर्ष 2022-23 और उसके बाद इस राशि को राज्य के प्लान बजट से उपलब्ध करवाया जाएगा।

CM Gave A gift To Asha Workers

Read Also : 91 Students From Haryana Returned To India From Ukraine हरियाणा के 91 छात्र यूक्रेन से सकुशल लौटे भारत

Read Also : Work On Water Conservation Started In Haryana जल है तो कल है – जल संचयन की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही हरियाणा सरकार

Read Also : Mahashivratri Celebrated In Banga बंगा में महाशिवरात्रि के मौके पर निकाली शोभायात्रा

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE