CM Flying Raids Ration Depot : सीएम फ्लाइंग ने राशन डिपो पर मारी रेड

0
80
CM Flying Raids Ration Depot

Aaj Samaj (आज समाज),CM Flying Raids Ration Depot,पानीपत: शुक्रवार को गांव ब्राह्मण माजरा के डिपोधारक आनन्द कुमार से राशन वितरण में गड़बड़ी करने की गुप्त सूचना पर उप निरीक्षक राज सिंह मुख्यमंत्री उडनदस्ता करनाल, ई.उप.नि. कृष्ण कुमार, स.उप.नि राकेश व ई.मु.सि. प्रवीन गुप्तचर इकाई पानीपत, देवेन्द्र कुमार सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी पानीपत व नितेश शर्मा निरीक्षक खाद्य एंव पूर्ति विभाग पानीपत की संयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डिपो धारक आन्नद कुमार उपस्थित नहीं हुआ। जिस पर गांव ब्राह्मण माजरा के पंच नरेन्द्र पाल पुत्र पालेराम व गांव के मौजिज व्यक्तियों भगत राम पुत्र पृथ्वी, कल्याण सिंह पुत्र रणधीर, दिलबाग पुत्र भोलेराम व सुखपाल पुत्र महासिंह की मौजूदगी में राशन डिपो की भौतिक जांच की गई। डिपो में ऑनलाइन रिकार्ड अनुसार 6732 किलोग्राम बाजरा, 490 लीटर सरसों का तेल, 474 किलोग्राम चीनी व 3098 किलोग्राम गेहूं होना चाहिये था। लेकिन मौका पर राशन का वजन करने पर 3300 किलोग्राम बाजरा, 366 लीटर सरसों का तेल, 474 किलोग्राम चीनी व 1450 किलोग्राम गेहूं कम मिला। डिपो धारक द्वारा गांव के कार्ड धारकों को राशन वितरण सही ना करके उनके साथ हेराफेरी करके सरकारी राशन खुर्द बुर्द करना पाया गया है। इस सम्बन्ध में देवेन्द्र कुमार सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी पानीपत द्वारा प्रबन्धक थाना इसराना को डिपो धारक आनन्द कुमार के खिलाफ शिकायत दी गई है। देवेंद्र कुमार के बयान पर स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

 

Connect With Us: Twitter Facebook

 

 

SHARE