नट बाेल्ट फैक्टरी में सीएम फ्लाइंग की रेड, दो जगह 55 लीटर तेजाब बिना लाइसेंस के बरामद

0
371
CM Flying Key Raid In Nut Belt Factory
CM Flying Key Raid In Nut Belt Factory

संजीव कौशिक, रोहतक:

सीएम फ्लाइंग की टीम ने नट बोल्ट फैक्ट्री में शुक्रवार को छापेमारी कर बिना लाइसेंस के तेजाब रखने के आरोप में दो संचालकों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। सीएम फ्लाइंग के एसआई कर्मबीर सिंह के नेतृत्व में पहुंची। दोनों फैक्ट्रियों से करीब 55 लीटर तेजाब बिना लाइसेंस व परमिट का मिला है। थाना शिवाजी कालोनी में दोनों फैक्ट्री पीए सर्विजन स्क्रू व बधवार इंटरप्राइजिज के मालिकों के खिलाफ पॉइजन एक्ट 1919 के तहत धारा 06 के तहत अभियोग दर्ज किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : करनाल पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों के तार हवाला से भी हे जुड़े हुए

फैक्ट्रियों की चेकिंग की गयी

शुक्रवार काे सीएम फ्लाइंग टीम से एसआई कर्मबीर सिंह के नेतृत्व में हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ सचिन, एमओ सचिन कुमार के साथ संयुक्त टीम बनाकर फैक्ट्रियों की चेकिंग की। नीलेश्वर इंडस्ट्रीज नजदीक भिवानी चुंगी पर राजेन्द्र कुमार से फैक्ट्री से सम्बन्धित कागजात मांगे तो उसने बताया कि उनके पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का लाइसेंस नहीं है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अलग से निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की

जांच के दौरान फैक्ट्री में तेजाब नहीं मिला। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अलग से निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की गई है। इसके बाद भिवानी चुंगी पर पीए सर्विजन स्क्रू फैक्ट्री में अनिल अग्रवाल निवासी लक्ष्मी नगर से फैक्ट्री के कागजात मांगे गए तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी नहीं मिली। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अलग से निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की गई। चेकिंग में एक कैनी रंग नीला, जिसमें 15 लीटर तेजाब था। इसमें से 100-100 ग्राम के 2 नमूने लिए। अनिल अग्रवाल से तेजाब रखने के बारे में लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सके, जोकि पॉइजन एक्ट 1919 के तहत धारा 06 का अपराध बनता है।

तेजाब रखने के लिए लाइसेंस मांगा तो कोई लाइसेंस या परमिट नहीं मिला

आरोपी अनिल को तुरंत स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके बाद बधवार इंटर प्राइजेज फैक्ट्री नजदीक भिवानी चुंगी पर साहब सिंह निवासी राजेन्द्र कालोनी मौके पर मिले। यहां भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी नहीं मिली। चेकिंग में दो कैनी रंग काला जिसमें 40 लीटर तेजाब मिला। इसमें से 100-100 ग्राम के 4 नमूने लिए। साहब सिंह से तेजाब रखने बारे लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई लाइसेंस या परमिट नहीं मिला। यहां से भी आरोपी साहब सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा होंगें कार्यकर्ताओं से रु-ब-रु : अश्वनी शर्मा

यह भी पढ़ें : जिला में अब तक 159 तथा प्रदेश में करीब 4 हजार सेवानिवृत कर्मचारियों व भूतपूर्व सैनिकों ने पोर्टल पर किया पंजीकरण

यह भी पढ़ें : एसबीआई का एटीएम तोड़ लाखों पर हाथ साफ किया

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE