CM City News: सी.एम के गढ़ में आम आदमी पार्टी की जबरदस्त सेंध

0
260
CM City News

प्रवीण वालिया, करनाल:

CM City News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के घर में भाजपा के जनाधार में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त सेंध लगाई है। आम आमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सासंद सुशील गुप्ता और दिल्ली के विधायक महेंद्र चौधरी के सामने हजारों लोगों की उपस्थिति में हरजीत लाडी उर्फ लाडी संधु की अगुवाई में लगभग 300 युवाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश प्रभारी और संसद सदस्य सुशील गुप्ता ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन  के बाद आम आदमी की आंधी चल रही हैं। हरियाणा में भी आम की झाड़ू कांग्रेस, भाजपा और इनैलो के साथ जेजेपी का सफाया कर देगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक भ्रष्टाचार की सफाई के लिए आम आदमी स्वच्छता अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि करनाल भ्रष्टाचार की चारागाह बन चुका है । उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती  दी कि यदि वह ईमानदार हैं तो डीटीपी से बरामद डायरी में दिए नामों का खुलासा करें। तहसीलदार से मिले डिस्कलोर को सार्वजनिक करें।

प्रदेश में भ्रष्टचार के कीर्तिमान

उन्होंने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार के सभी कीर्तिमान धवस्त कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री का चेहरा आम आदमी के बीच का होगा। यहां पर विधायक और सासंद भी समाज के निम्र वर्ग के कमेरों में से होंगे। उन्होंने भीड़ की तरफ इशारा करते हुए कहा कि हरियाणा का मुख्यमंत्री आप में से भी बन सकता हैं। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी शिक्षा और स्वासथ्या  का माडल दिल्ली पर आधारित होगा। आपके घर राशन पहुंचेगा। आम आदमी पार्टी राजनीतिक लुटेरों से बरामद पैसा आम आदमी पर खर्च करेगी।

यहां भी नेताओं की पेंशन बंद होनी चाहिए

उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि विधायकों तथा सासंदों की पेंंशन बंद  होनी चाहिए। इस अवसर पर हरजीत संधु अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस अवसर पर 2014 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का साथ देने वाले बड़ी तादाद  में लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। भाजपा और कांग्रेस के साथ इनैलो और जेजेपी से निराश वर्कर अब आम आदमी पार्टी का रुख कर रहे हैं।

ये लोग रहे मौजूद

उनके साथ अढ़ाई सौ लोग भी शामिल हुए। इस अवसर पर जौनल प्रभारी बीके कौशिक,संजीव मैहता, महेंद्र जी,विनोद तितोरिया, पार्षद बलविंदर सिंह, राजीव गौंदर  अशोक नरवाल मान कोलोनी, दीपकेश, गगन सचदेवा, जसविंदर सिंह बिल्ला, हरदीप सिंह डवरी, मूलक सिंह, सिमरनजीत सिंह, कुलदीप सिंह, काश्मीर सिंह आदि उपसिथत थे।

READ ALSO : ट्राले से टकराई कार, दंपति की मौत, बेटा घायल Accident In Jhajjar

READ ALSO : पंजाब बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का शेड्यूल Punjab Board 10th-12th Schedule

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE