शराब पीकर गुरुद्वारे में प्रवेश करने का भगवंत मान पर आरोप, शिकायत दर्ज CM Bhagwant Mann News

0
359
CM Bhagwant Mann News

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:

CM Bhagwant Mann News : भारतीय जनता पार्टी के तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस आनलाइन शिकायत के माध्यम से उन्होंने सीएम भगवंत मान पर नशे की हालत में गुरुद्वारे में प्रवेश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने पंजाब के पुलिस महानिदेशक से उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। बग्गा ने ट्विटर पर शिकायत का स्क्रीनशॉट साझा किया और कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के खिलाफ नशे की हालत में गुरुद्वारा दमदमा साहिब में प्रवेश करने के लिए पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।

यह है पूरा मामला

CM Bhagwant Mann News

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में सिख धर्मस्थलों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आरोप लगाया था कि पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत सिंह मान ने बैसाखी के मौके पर नशे की हालत में तख्त दमदमा साहिब में प्रवेश किया था।

संगठन ने पंजाब के सीएम से माफी मांगने की भी मांग की थी। एसजीपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क ने कहा कि शराब के नशे में मुख्यमंत्री ने (CM Bhagwant Mann News) सिख समुदाय के एक अत्यधिक सम्मानित आध्यात्मिक स्थल का दौरा किया और सिख राहत मयार्दा (आचार संहिता) का उल्लंघन किया।

शिकायतकर्ता पर भी है केस दर्ज

एसजीपीसी ने सीएम मान को अपनी गलती स्वीकार करने और पूरे सिख समुदाय से माफी मांगने को कहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। बग्गा के खिलाफ मोहाली के साइबर पुलिस स्टेशन में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश की थी।

CM Bhagwant Mann News

SHARE