सीएम ने ब्यूटीफिकेशन ऑफ फ्लाईओवर अंडरस्पेस प्रोजेक्ट को सराहा

0
249
Manohar-Lal-Khattar
Manohar-Lal-Khattar

प्रवीण वालिया, करनाल:
शहर से गुजरते एन.एच.-44 पर स्थित सभी फ्लाईओवर के नीचे उपलब्ध जगहों के सौंदर्यकरण के काम को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी सराहा है। मुख्यमंत्री ने सेक्टर-6 फ्लाईओवर के नीचे बनाई गई खूबसूरत पेंटिंग को देखा और कुछ क्षणों तक उसे निहारते रहे। उन्होंने कहा कि इससे इन पुलों की खूबसूरती बढ़ गई है। इस मौके पर उन्होंने इसी प्रोजेक्ट में शामिल सुंदर व सजावटी पौधों की त्रिभुजाकार वाटिका में हरित हरियाणा अभियान को बढ़ावा देने के लिए एक कजेलिया का पौधा भी लगाया। उनके साथ महापौर रेणु बाला गुप्ता और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पौधे लगाए। उपायुक्त एवं केएससीएल के सीईओ निशांत कुमार यादव ने ब्यूटिफिकेश आॅफ फ्लाईओवर अंडर स्पेस प्रोजेक्ट की मुख्य-मुख्य विशेषताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

ये हैं प्रोजेक्ट की विशेषताएं
उपायुक्त ने बताया कि फ्लाईओवर अंडर स्पेस ब्यूटिफिकेशन प्रोजेक्ट के तहत पैदल पथ व्यक्तियों के लिए बैठने की जगह के अतिरिक्त एक डिजाईन में लेकर पार्किंग बनाई जा रही हैं। पैदल पथिक के लिए इस जंक्शन पर टेबल टॉप्स (एक प्रकार का सहज स्पीड ब्रेकर), थीम पेंटिंग, रोशनी की व्यवस्था, वेंडिंग जोन और सजावटी व विभिन्न प्राकृतिक रंगो वाले पौधों से भू-दृश्यता की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट से न केवल फ्लाईओवर के नीचे मौजूद खाली जगहों का सौंदर्यकरण होगा, बल्कि यह पैदल पथिक और वाहनो पर चलने वाले व्यक्तियों के लिए ओर सुरक्षित होगा।

सप्तरंग पर आधारित होंगे सात थीम
उपायुक्त एवं केएससीएल के सीईओ ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत नमस्ते चौक से लेकर झिलमिल ढाबा अंडरपास तक 7 फ्लाईओवर के नीचे की जगहों को, सेवन टाईप्स आॅफ आर्ट फॉर्म्स यानि सप्तरंग से रंगा जाएगा। इससे नागरिकों का शहर के साथ जुड़ाव बढ़ेगा और सुंदर पेंटिंग को देखकर अवसाद से भरा व्यक्ति भी सुकून महसूस करेगा। वैसे भी सुंदरता से किसी भी व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का अभास होता है।

सप्तरंग के यह हैं थीम
नमस्ते चौक फ्लाईओवर के नीचे चित्रकला का उत्कृष्ट नमूना पेश किया जाएगा। ताऊ देवी लाल चौक फ्लाईओवर के नीचे स्थापत्य कला दिखाई देगी। जबकि सेक्टर-6 स्वामी ब्रह्मानंद चौक फ्लाईओवर के नीचे अंडरस्पेस को फिल्म और कलाकारों के चित्रों से सजाया गया है और इस फ्लाईओवर का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसी प्रकार निर्मल कुटिया चौक फ्लाईओवर के नीचे सकल्पचर यानि मूर्तिकला को खूबसूरत रंगो से प्रदर्शित किया जाएगा। जबकि आई.टी.आई. चौक फ्लाईओवर के नीचे भारतीय संगीत और इसके वाद्य यंत्रों को पेंटिंग से सजाएंगे। झिलमिल ढाबे के समक्ष फ्लाईओवर अंडरपास को साहित्य के रंगो से संजोया जाएगा।

उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर की ब्यूटिफिकेशन का मकसद न केवल इन जगहों को सुंदर बनाना है, अपितु लोगों को अपनी महान संस्कृति व विरासत से जोडऩा भी है। उपायुक्त ने बताया कि पेंटिंग का कार्य एक पेशेवर टीम से करवाया जा रहा है और इसमें एमल्शन पेंट का प्रयोग किया जा रहा है, जो पानी के प्रभाव से खराब नहीं होता। सेक्टर-6 के बाद झिलमिल ढाबा व निर्मल कुटिया फ्लाईओवर अंडरस्पेस के बेस को प्राईमर और पी.ओ.पी. से तैयार कर लिया गया है। अब इन जगहों को भी सुंदर पेंटिंग से सजाया जाएगा और इस प्रकार आने वाले दिनो में सभी फ्लाईओवर खूबसूरत पेंटिंग से नए लुक में दिखाई देंगे। सभी जगहों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति पेंटिंग पर पोस्टर इत्यादि ना लगाए, उल्लंघन करने वाले के विरूद्ध डिफेसमेंट एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।

SHARE