Haryana Weather News: हरियाणा के अधिकांश जिलों में छाए बादल

0
450
हरियाणा के अधिकांश जिलों में छाए बादल
Haryana Weather News: हरियाणा के अधिकांश जिलों में छाए बादल

15-16 नवंबर को हो सकती है बारिश
Chandigarh News (आज समाज) चडीगढ़: हरियाणा में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छा चुके है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में 15 व 16 नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो पहाड़ों में ऊंची चोटियों पर असर दिखाएगा।

हरियाणा में यह पश्चिमी विक्षोभ आज और कल असर दिखा सकता है। अक्टूबर से अब तक बारिश नहीं हुई है। इसके कारण अक्टूबर में सामान्य के मुकाबले ज्यादा तापमान रहा था। नवंबर में भी ऐसी ही संभावनाएं जताई जा रही हैं। दिन व रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब यह गिरावट जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : 24 घंटे बिजली आने वाले गांवों में ही आते है शादी के प्रस्ताव: मनोहर लाल