यमुना की सफाई जल्द पूरी की जाए : जैन

0
245

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
राष्टÑीय राजधानी में यमुना के पानी में बढ़ रहे प्रदूषण से आने वाले दिनों में कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। पानी में खतरनाक हद तक बढ़ रहे प्रदूषण व जहरीली गैस के प्रभाव को कम करने के लिए केंद्र सरकार लगातार दिल्ली सरकार पर सख्ती कर रही है। सुप्रीम कोर्ट से भी कई बार दिल् ली सरकार को इस मुद्दे पर लताड़ लग चुकी है। इस सबके बाद अब दिल्ली सरकार ने भी यमुना की साफ-सफाई को लेकर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण ंबैठक दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ हुई। बैठक में सबसे प्रमुख समस्या यमुना के पानी में खतरनाक स्तर तक बढ़ चुका प्रदूषण था। बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगले 3 साल के भीतर यमुना सफाई का काम पूरा किया जाए। मंत्री ने इस अवसर पर राजधानी में 24 घंटे जलापूर्ति योजना की प्रगति की समीक्षा भी की। ज्ञात हो की बीते दिनों केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने राजधानी के 13 प्रोजेक्ट के देरी से चलने को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि सबसे महत्वपूर्ण योजना यमुना की सफाई के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट पर तेजी से काम नहीं किया जा रहा है। जिसके बाद केजरीवाल सरकार ने इस दिशा में सकारात्मक प्रयास करने का भरोसा दिया है।

SHARE