Clash between pro-democracy and police: 148 people arrested: Hong Kong: लोकतंत्र समर्थक और पुलिस के बीच झड़प: 148 लोग गिरफ्तार:हांगकांग

0
150

हांगकांग। लोकतंत्र समर्थकों और पुलिस के बीच अब तक की सबसे बड़ी हुई झड़प में 148 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस अधीक्षक जॉन त्से ने मंगलवार को कहा, प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 13 साल से 63 साल तक के लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 95 पुरुष और 53 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर 800 आंसु गैस के गोल दागे। इसके अलावा 140 रबड़ की गोलियां भी दागी गईं। इस दौरान पुलिस थानों पर भी पत्थर, अंडे और बोतलें फेंकी गईं।
पुलिस ने दावा किया कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कालोनियों को भी निशाना बनाया, जहां पुलिसकर्मियों के परिवार रहते हैं। इस दौरान करीब 21 पुलिस थाने प्रदर्शन की चपेट में आए।

SHARE