मुख्यमंत्री की आयुष्मान भारत चिरायु योजना न होती तो शायद न बच पाती जान : मरीज इंद्रजीत

0
267
Chief Minister's Ayushman Bharat Chirayu Yojana
Chief Minister's Ayushman Bharat Chirayu Yojana
  • दिल का दौरा पड़ा तो ईलाज करवाने के पैसे भी नहीं थे, चिरायु कार्ड पर करवाया ईलाज
  •  जिला उपायुक्त का आह्वान-पात्र परिवार जल्द से जल्द बनवाएं आयुष्मान भारत चिरायु कार्ड
    प्रवीण वालिया, करनाल :

मुख्यमंत्री की आयुष्मान भारत चिरायु हरियाणा कार्ड योजना गरीब और जरुरतमंद परिवारों के लिए सहारा बन रही है। ताजा उदाहरण करनाल जिले के रामपुरा कटाबाग में रहने वाले इंद्रजीत का है। 32 वर्षीय इंद्रजीत पानी की बौरिंग का काम करते हैं और अंत्योदय परिवार से हैं। अचानक से दिल का दौरा पड़ा तो परिवार वालों के हाथ-पैर फूल गए। ईलाज करवाने तक के पैसे नहीं थे लेकिन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा दिए गए आयुष्मान भारत चिरायु हरियाणा कार्ड से उन्होंने ईलाज करवाया और जान बच गई।

चिरायु कार्ड पर करवाया ईलाज

Chief Minister's Ayushman Bharat Chirayu Yojana
Chief Minister’s Ayushman Bharat Chirayu Yojana

प्राईवेट अस्पताल में मरीज इंद्रजीत का ईलाज हुआ। डॉक्टरों ने उन्हें स्टंट डाला है। अब उनकी तबीयत ठीक है और अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होते हुए मरीज इंद्रजीत ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को दुआएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चिरायु हरियाणा योजना चलाकर गरीबों के लिए बड़ी सुविधा दी है। पहले जरुरतमंद व्यक्ति ईलाज के अभाव में मर जाता था लेकिन इस सुविधा से हम भी अच्छे अस्पतालों में ईलाज करवा सकते हैं। मुख्यमंत्री की चिरायु हरियाणा योजना उसके लिए तो संजीवनी से कम नहीं है।

पात्र परिवार जल्द से जल्द बनवाएं अपना आयुष्मान कार्ड

जिला उपायुक्त अनीश यादव ने सभी जिलावासियों से आह्वान किया कि पात्र परिवार जल्द से जल्द अपना आयुष्मान भारत चिरायु कार्ड बनवाएं और मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप स्कीम चिरायु हरियाणा का लाभ उठाएं। जिले में आगामी 3 दिन मिशन मोड में आयुष्मान भारत चिरायु कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ वे परिवार उठा सकते हैं जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है। इस योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होने वाली 5 लाख रुपये तक की राशि का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। दिव्यांग का ईलाज भी योजना में समाहित किया गया है। श्री अनीश यादव ने कहा कि गरीब और जरुरतमंद परिवारों के अच्छे स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता है। इस दिशा में हरियाणा के मुख्यमंत्री निरंतर कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : हरियाणा कार्ड बनाने में जिला महेंद्रगढ़ पहले स्थान पर

ये भी पढ़ें : मजदूर संघ के बैनर तले सैकड़ों की तादाद में महिला और पुरुष पहुंचे मुख्यमंत्री आवास पर

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE