मुख्यमंत्री पहुंचे कार्यकर्ता अंकुर मुखी के निवास पर

0
195
Chief Minister reached the residence of activist Ankur Mukhi
Chief Minister reached the residence of activist Ankur Mukhi

इशिका ठाकुर, करनाल ,27 फरवरी :
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज संत नगर स्थित भाजपा कार्यकर्ता अंकुर मुखी के निवास स्थान पर पहुंचे।

यहां पहुंचने पर अंकुर मुखी व स्थानीय निवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ उनके मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा व मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला भी मौजूद थे। उन्होंने अंकुर मुखी का हालचाल जाना और बातचीत भी की।

मुख्यमंत्री जी के बहुत आभारी हैं : अंकुर मुखी

निवास स्थान पर पहुंचने पर अंकुर मुखी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। अंकुर मुखी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री जी के बहुत आभारी हैं जो उन्होंने अपने कीमती समय में से समय निकालकर मिलने पहुंचे और उन्हें मान सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों से आज प्रदेश बुलंदियों पर पहुंच गया है। पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास हो रहा हे। भाजपा में हर एक कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान मिलता है। यहां मौजूद लोगों ने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हाल ही में पेश किए गए बजट के लिए आभार जताया और कहा कि यह बजट प्रदेश के लिए लाभाकारी सिद्ध होगा। अंकुर मुखी जी पिता जी श्री वीरेंद्र मुखी जी ने भी मुख्यमंत्री जी का अभिनन्दन किया।

यह भी पढ़ें –विधायक रामकुमार कश्यप ने सुनी हल्के के लोगों की समस्याएं

यह भी पढ़ें –बिना दहेज के शादी कर समाज ने की मिसाल कायम

यह भी पढ़ें –गौ सेवा आयोग का बजट 40 से 400 करोड़ बढ़ाने से गोवंश उत्थान के कार्यों में 100 गुना तेजी आयेगी : जगदीश मलिक

यह भी पढ़ें –करीब 20 साल से फरार आरोपित को सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE