विकास से जुड़ी 42 करोड़ की 6 परियोजनाओं का शिलान्यास Chief Minister Manohar Lal

0
419
Chief Minister Manohar Lal

प्रवीण वालिया, करनाल :

Chief Minister Manohar Lal: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में शहर के विकास से जुड़ी, 42 करोड़ 54 लाख 31 हजार रूपये की 6 परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड की इन परियोजनाओं में स्ट्रीट लाईटिंग प्रतिस्थापन के तहत 25 हजार एल.ई.डी. लाईटें लगाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खेल सुविधाओं का विकास, उत्तम नगर में पार्क विकसित करना, हैरिटेज कॉरिडोर परियोजना के तहत गांधी मैमोरियल हाल का सौंदर्यकरण, छावनी चर्च टावर का सौंदर्यकरण तथा सेक्टर-4 व मुधबन के निकट स्थित कोस मीनार के आस-पास का सौंदर्यकरण जैसे शिलान्यास और कुंजपुरा रोड से कैलाश रोड तक नई बिटुमिन युक्त सड़क तथा प्रीतम नगर पार्क का उद्घाटन शामिल हैं।

नई 25 हजार एल.ई.डी. लाईटें लगाने का काम शुरू (Chief Minister Manohar Lal)

मुख्यमंत्री ने बताया कि शहर की पुरानी स्ट्रीट लाईट की जगह नई 25 हजार एल.ई.डी. लाईटें लगाने का काम शुरू हो गया है। इस पर अनुमानित 35 करोड़ 27 लाख रूपये की राशि खर्च होगी। इसके तहत मौजूदा खम्बों पर नई एलईडी लाईटों के साथ स्ट्रीट लाईटिंग सिस्टम, समूह या व्यक्तिगत कंट्रोलर और लाईटिंग मैनेजमेंट सिस्टम के साथ लाईटों का कंट्रोल होगा। इसमें 90 वाट और उससे अधिक रेटिंग वाले पारम्परिक लैंप को व्यक्तिगत रूप से नियंत्रित होने वाली स्मार्ट स्ट्रीट लाईट से बदला जाएगा, जबकि 90 वाट से नीचे की लाईटों को स्मार्ट फीडर आधारित कंट्रोल पैनल के साथ नियंत्रित एलईडी स्ट्रीट लाईट से बदला जाएगा। एलईडी लाईटों को नियंत्रित करने के लिए एक केन्द्रीय निगरानी के अंदर/सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन की स्थापना की जाएगी। निगरानी केन्द्र में कोई भी स्थानीय नागरिक शिकायत दर्ज करवा सकेगा, 48 घण्टे से अधिक समय तक यदि शिकायत का समाधान नहीं होता, तो शिकायत को आगे बढ़ाने का विकल्प प्रदान किया जाएगा। केन्द्रीय निगरानी प्रणाली को आई.सी.सी.सी. के साथ एकीकृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से शहर के लिए ऊर्जा की बचत होगी, सड़कों की उचित रोशनी से सार्वजनिक सुरक्षा होगी।

(Chief Minister Manohar Lal)

इस परियोजना में पुराने बस स्टैण्ड के पीछे स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के) में, 1 करोड़ 13 लाख रूपये के अनुमानित खर्च से खेल सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके तहत वॉलीबाल कोर्ट, चेन लिंक फेंसिंग, खेल मैदान के चारों ओर बैठने की जगह, साईकिल स्टैण्ड के साथ आगंतुक कार पार्किंग, बाउण्डरी वाल की मरम्मत, गेट पोर्टल, आर.ओ. सिस्टम के साथ वाटर कूलर, भू-निर्माण तथा प्रकाश और विद्युत कार्य करवाए जाएंगे। इन सुविधाओं से छात्र खेलों की तरफ उत्साहित होंगे।

मुख्यमंत्री ने शहर के पूर्व में स्थित उत्तम नगर में एक पार्क के विकास परियोजना का शिलान्यास किया। इसके तहत पार्क में अभ्सास पिच, वॉलीबाल कोर्ट व टॉट-लॉट के साथ क्रिकेट अभ्यास मैदान का प्रावधान किया जाएगा। बैठने के लिए सीढिय़ों के साथ सनकेन गार्डन और पैदल पुल का प्रावधान किया जाएगा, जो धार्मिक समारोह के दौरान घाट में परिवर्तित किया जाएगा। इसी प्रकार गैजिबो, गेट और आगमन प्लाजा के माध्यम से प्रवेश द्वार को बढ़ाया जाएगा। पार्क की परिधि के साथ चलने का ट्रैक होगा तथा आउटडोर सीटिंग प्लाजा के साथ सार्वजनिक पुस्तकालय का प्रावधान भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इसमें विज्ञान पार्क, ध्यान क्षेत्र, दुपहिया पार्किंग की सुविधा और प्रकाश की व्यवस्था भी की जाएगी। इसमें करनाल का पहला साईंस पार्क भी होगा। पुस्तकालय और विज्ञान पार्क से क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवा आबादी को सीधा लाभ होगा। सनकेन यानि धूप वाले बगीचे में छट पूजा का प्रावधान रहेगा। यह परियोजना नागरिकों को अवकाश गतिविधियां, सामाजिक सम्पर्क, खेल सम्पर्क तथा मनोरंजक क्षेत्र के लिए एक आदर्श स्थान प्रदान करेगी, जो मानव स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस परियोजना में अनुमानित 1 करोड़ 82 लाख रूपये की राशि खर्च होगी।

(Chief Minister Manohar Lal)

इस परियोजना में घण्टाघर चौक के पास स्थित ऐतिहासिक गांधी मैमोरियल हाल विरासत का सौंदर्यकरण किया जाएगा। इसमें प्रवेश पर एक गेट पोर्टल, आगमन प्लाजा, हाल के बैरामदे के महराबों की नकल करने वाली भित्ती दीवार, रात में हैरिटेज बिल्डिंग को रोशनी युक्त करना तथा परिसर के आस-पास भू-निर्माण किया जाएगा। गांधी मैमोरियल हाल करनाल की प्रमुख विरासतों में से एक है, जो पुरातत्व विभाग के तहत एक राज्य घोषित स्मारक है। यह परियोजना करनाल के नागरिकों के बीच शहर की विरासत के प्रति जागरूकता को बढ़ाएगी। इसी प्रकार हैरिटेज कॉरिडोर से जुड़ी एक अन्य परियोजना में एन.डी.आर.आई. के सामने स्थित छावनी चर्च टावर परिसर का सौंदर्यकरण किया जाएगा।

(Chief Minister Manohar Lal)

Read More : Cyber Fraud Case in Sampla सरकारी स्कूल का मास्टर बता फर्नीचर विक्रेता से साइबर ठगों ने ठगे 92 हजार

Also Read : Union Budget 2022 केंद्रीय बजट से जुड़े रोचक तथ्य

SHARE