स्वरकोकिला लता मंगेशकर के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जताया शोक : Chief Minister Manohar Lal Expressed Grief

0
482
Chief Minister Manohar Lal Expressed Grief
Chief Minister Manohar Lal Expressed Grief

Chief Minister Manohar Lal Expressed Grief

आज समाज डिजिटल,  चंडीगढ़ 

HEADLINE : 

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वरकोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक जताया है।
Chief Minister Manohar Lal Expressed Grief
Chief Minister Manohar Lal Expressed Grief

Chief Minister Manohar Lal Expressed Grief : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि स्वर सम्राज्ञी, विलक्षण गायिका, भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन गीत संगीत की दुनिया और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। हम जैसी कई पीढ़ियां उनके गाए हुए गीतों को गुनगुना कर बड़ी हुई हैं । बदलते समय और तकनीक के साथ भले ही संगीत के क्षेत्र में भी भारी बदलाव हुए हों, नए-नए गायक और गीत आए हों लेकिन लता दीदी की आवाज और उनके गाने आज भी कानों में रस घोलकर सीधे दिल में उतर जाते हैं।

Chief Minister Manohar Lal Expressed Grief
Chief Minister Manohar Lal Expressed Grief

जब तक भारतीय गीत संगीत लोगों का मनोरंजन करेगा, तब तक उनकी आवाज भी सुनी जाती रहेगी । देश की लगभग हर भाषा में गीत गाकर उन्होंने अपनी आवाज के माध्यम से देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। वे एक सच्ची राष्ट्रवादी थीं। शारीरिक रूप से वे भले अब हमारे बीच नहीं होंगी लेकिन उनकी आवाज उन्हें हमेशा अमर रखेगी। मेरी परम पिता परमात्मा से विनती है कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

बता दें कि लता मंगेशकर जनवरी महीने में कोविड संक्रमित हुई थीं । तब से अस्पताल में भर्ती थीं । रविवार को उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

Chief Minister Manohar Lal Expressed Grief

READ ALSO : स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन : Lata Mangeshkar Passed Away

READ ALSO : आज शाम 6:30 बजे अंतिम संस्कार, 2 दिन राष्ट्रीय शोक : Lata Mangeshkar’s Funeral

READ ALSO : तन्हा छोड़ गईं लता दी, अब गूंज रहा, कहां तुम चले गए : Lata Di Left Alone

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE