एचआरडीएफ के माध्यम से खर्च होंगे 97.66 लाख रूपए : कमलेश ढांडा

0
153
Chief Minister Manohar Lal
Chief Minister Manohar Lal
  • पांच पंचायतों में आधा दर्जन विकास कार्यों के लिए राशि हुई जारी
    मनोज वर्मा,कैथल:
    राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पांच पंचायतों के छह विकास कार्यों के लिए 97 लाख 66 हजार रूपए की राशि को मंजूरी प्रदान कर दी है। इन विकास कार्यों के लिए पंचायत एवं विकास विभाग द्वारा 93 लाख 20 हजार रूपए की राशि जारी कर दी गई है।

कहा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी मंजूरी

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है। आज यहां ढांडा ने बताया कि पांच पंचायतों के आधा दर्जन विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर उन्होंने हरियाणा ग्रामीण विकास निधि (एचआरडीएफ) योजना के तहत 97 लाख 66 हजार रूपए की राशि की मंजूरी प्रदान कर दी है और पहली किश्त के तौर पर 93 लाख 20 हजार रूपए राशि जारी कर दी है।

राज्यमंत्री ने बताया कि जनपद के गांव सौंगल में दादी सती तक रास्ता निर्माण के लिए 12 लाख 27 हजार रूपए की राशि मंजूर की गई है। वहीं जाखौली देबदल पट्टी में बस्ती वाला तालाब की चारदीवारी के लिए 15 लाख 89 हजार रूपए, नेहरू वाला तालाब की चारदीवारी व सौंदर्यीकरण के लिए 23 लाख 29 हजार रूपए, जाखौली कमान पट्टी में फूलमाडा तालाब की चारदीवारी निर्माण के लिए 10 लाख 59 हजार रूपए, गांव खेडी सिंबलवाली में जलघर के नजदीक तालाब पर गऊ घाट व चारदीवारी निर्माण के लिए 14 लाख 45 हजार रूपए व गांव बीर बांगडा में गोकुल वाला तालाब की चारदीवारी के निर्माण के लिए 21 लाख 17 हजार रूपए की राशि मंजूर की गई है।

ढांडा ने बताया कि कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज को इन विकास कार्यों के जल्द से जल्द टेंडर लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इन कामों को जल्द पूरा करवाते हुए आमजन को सहूलियत दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि आमजन को निरंतर सहूलियत दिलाने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करवाते हुए उन्हें मंजूरी दिलाई जा रही है, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

यह भी पढ़ें :देश का भविष्य राहुल गांधी के हाथों में सुरक्षित : सुरेश गुप्ता

यह भी पढ़ें : नशीले पदार्थो की तस्करी को रोकने के लिए मामले की तह तक जाना जरुरी: एसपी

यह भी पढ़ें :डीसी ने किया फसल गिरदावरी का निरीक्षण

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE