Chief Minister Manohar Lal ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा का जाना हाल-चाल

0
54
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Aaj Samaj (आज समाज), Chief Minister Manohar Lal, प्रवीण वालिया, करनाल, 29 जनवरी:
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एंव समाजसेवी अशोक सुखीजा पर जानलेवा हमले हमला करने के वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी और किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल देर शाम को अशोक सुखीजा के निवास स्थान पर उनका हालचाल जानने के लिए खासतौर पर पहुंचे थे। ज्ञात रहे कि विगत दो दिन पहले सेक्टर-14 कृष्णा मंदिर के समीप मंदिर के बाहर दो गुटों में हो रही मारपीट को छुडवाने के लिए श्री सुखीजा गए थे, लेकिन जब वे बीच में गए तो आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने के आदेश दिए। इस मौके पर नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गौंदर, भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मीडिया कोडिनेटर जगमोहन आनंद, संजय मदान सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें  : Aaj Ka Rashifal 29 Jan 2024 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का पूरा साथ, पढ़ें अपना राशिफल

यह भी पढ़ें  : Blood Donation Camp On 27th January : नेकी का घर संस्था द्वारा 27 जनवरी को लगाया जाएगा रक्तदान शिविर

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE