मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष लोगों ने रखी समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के लिए दिए निर्देश Chief Minister Manohar Lal

0
365
Chief Minister Manohar Lal
Chief Minister Manohar Lal

करनाल, इशिका ठाकुर:

Chief Minister Manohar Lal: मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल प्रवास के दौरान सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आमजन से मिले और उनकी समस्याएं सुनी।

ये भी पढ़ें : ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में शिल्पा शेट्टी की एंट्री

पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया को कार्यवाही करने के दिए निर्देश (Chief Minister Manohar Lal)

Chief Minister Manohar Lal
Chief Minister Manohar Lal

लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी निजी तथा कुछ सामूहिक समस्याएं रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं का निवारण करने के लिए उपायुक्त अनीश यादव व पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अन्य विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित (Chief Minister Manohar Lal)

इस मौके पर घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, जिला अध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद, केशकला एवं कौशल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष बृज गुप्ता, कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, पार्टी पदाधिकारी जगदेव पाढा, रघुमल भट्ट, ईश्वर शर्मा व प्रशासन की ओर से उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, नगर निगम के आयुक्त नरेश नरवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम पर पर्ल व्हाइट सैटिन ड्रेस की कई तस्वीरें शेयर कीं

ये भी पढ़ें : बिजली मंत्री के इस्तीफा देने की किसानों ने की मांग Farmers Demand Resignation Of Power Minister

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE