Chief Minister Manohar Lal ने समस्याओं का निवारण करने का लिया ऐतिहासिक निर्णय:-रामकुमार कश्यप

0
87
रामकुमार कश्यप
रामकुमार कश्यप
  • अब गांव दर गांव पहुंचकर मंत्री विधायक करेंगे जनता की समस्याओं का निवारण:-इंद्री विधायक
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समस्याओं का निवारण करने का लिया ऐतिहासिक निर्णय:-रामकुमार कश्यप

Aaj Samaj (आज समाज), Chief Minister Manohar Lal, करनाल,17 नवंबर, इशिका ठाकुर: 
अब पूरे हरियाणा प्रदेश की जनता की समस्याओं और शिकायतों का निवारण उनके ही गांव में पल भर में किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के तमाम मंत्री व विधायक गांव गांव जाकर जनता की समस्याओं को सुनकर निवारण करने का प्रयास करेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप ने इन्द्री की निरंकारी कालोनी स्थित अपने निवास स्थान पर दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की जनता की समस्याएं एवं शिकायतों का निवारण करने हेतु उनके घर द्वार पर पहुंचकर समाधान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा प्रदेश के सांसद, मंत्रीगण एवं विधायक प्रदेश के भिन्न-भिन्न गांवों में पहुंचकर जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों का निवारण करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों की भी जानकारी दी जा रही है।

विधायक रामकुमार कश्यप ने बताया कि इसी कड़ी में 20 नवम्बर 2023 को कुंजपुरा, घीड़, ब्याना, बीबीपुर ब्राह्मण व गढीबीरबल गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे। इन सभी कार्यक्रमों में विधायक मोहन लाल कौशिक बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनकर जनता से सीधा संवाद करेगे। इन जन संवाद कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें  : Bharat Sankalp Yatra : सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा किया जाए प्रचार :  हर्ष मंगला

यह भी पढ़ें  : Municipal Corporation Commissioner Abhishek Meena : डिफाल्टर किराएदारों की दुकानें होंगी सील

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE