मुख्यमंत्री ने किरण बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया 

0
218
Chief Minister Condoles

आज समाज डिजिटल, शिमला (Chief Minister Condoles)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवर को कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली के घर पहुंचे और उनकी माता किरण बाली (Kiran Bali) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। 

मुख्यमंत्री ने आर.एस. बाली और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि बाली परिवार ने हमेशा लोगों के कल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री के साथ शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से प्रदेश के लगभग 6000 अनाथ बच्चे लाभान्वित होंगे : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें – बड़ा शिवालय मंदिर में लगी भक्तों की कतार, सैंकड़ों भक्तों ने लिया भोले नाथ का आशीर्वाद और प्रसाद

यह भी पढ़ें – धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व, शोभायात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़

यह भी पढ़ें – प्रदेश सरकार राज्य की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

Connect With Us: Twitter Facebook 

SHARE