चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह स्वतंत्रता दिवस पर अमृतसर में फहराएंगे राष्ट्रीय झंडा

0
287
captain-amrinder-singh_650x400_71489222795_4800887_835x547-m

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़ :

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को अमृतसर में राष्ट्रीय झंडा लहराएंगे, जबकि पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह रूपनगर और डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी फरीदकोट में राष्ट्रीय झंडा लहराएंगे। पंजाब सरकार के आम राज प्रबंध विभाग द्वारा जारी प्रोग्राम के अनुसार स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म महिंद्रा मोहाली, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल बठिंडा, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री साधु सिंह धर्मसोत फिरोजपुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा गुरदासपुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी एसबीएस नगर में राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे।
इसी प्रकार से सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी पठानकोट, जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री रजिया सुल्ताना मलेरकोटला, मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ओमप्रकाश सोनी जालंधर, खेल और युवा सेवाओं के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी श्री मुक्तसर साहिब, सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा श्री फतेहगढ़ साहिब, राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ मानसा, जल स्रोत मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया तरनतारन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू पटियाला, लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला संगरूर, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा होशियारपुर और खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु लुधियाना में राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे।

SHARE