Chhattisgarh MP News: नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मोहन यादव आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

0
101
Chhattisgarh MP News
छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय और मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव। 

Aaj Samaj (आज समाज), Chhattisgarh MP News, भोपाल/रायपुर: छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री आज शपथ लेंगे। बता दें कि दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ और मोहन यादव को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दोनों राज्यों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। सबसे पहले पीएम मोदी सुबह साढ़े ग्यारह बजे मध्य प्रदेश पहुंचेंगे, जहां मोहन यादव सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री शाम को 4 बजे छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे, जहां विष्णु देव साय सीएम पद की शपथ लेंगे।

छत्तीसगढ़ : विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री

आदिवासी नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर दो बजे आयोजित होगा। तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई राज्य के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। पीएम मोदी के आने को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। इसमें एडीजी स्तर के एक आधिकारी और आईजी स्तर के चार अधिकारियों को तैनात किया गया है। कार्यक्रम के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया है।

दो डिप्टी सीएम भी शपथ ले सकते हैं

मुख्यमंत्री के साथ ही दो डिप्टी सीएम भी शपथ ले सकते हैं। मंत्रिमंडल को लेकर मंथन चल रहा है। इसका इंतजार प्रदेश की जनता को भी है, हालांकि मंत्रिमंडल के सदस्यों को लेकर मंथन जारी है। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन समेत दूसरे राज्यों मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

विष्णुदेव रविवार को नए मुख्यमंत्री चुने गए

विष्णुदेव साय को रविवार को विधायक दल की बैठक में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद से उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। वहीं, सोमवार को विष्णुदेव साय भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए रायपुर में स्थित राम मंदिर पहुंचे। विष्णुदेव साय ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

मध्यप्रदेश : मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड में होगा समारोह

मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी व अन्य केंद्रीय मंत्रियों के अतिरिक्त बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। प्रात: 11.30 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड में समारोह होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मेघालय के सीएम कोनराड सरमा, नागालैंड के सीएम नेफियू रियो, नागालैंड के डिप्टी सीएम वाई. पट्टन और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह कार्यक्रम में शामिल होंगे।

स्टेडियम में 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था

शपथ ग्रहण समारोह के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में डोम बनाया गया है और इसमें दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई। वहीं, मंच पर भी एक दर्जन से अधिक नेता मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री समेत अन्य दिग्गज नेताओं के लिए लाल परेड मैदान पर ही तीन हैलीपेड बनाए गए हैं।

पीएम एक घंटा कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी 11.30 बजे से 12.30 बजे के बीच शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। यहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री दो घंटे कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके बाद करीब एक बजे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE