NASA released pictures of Vikram Lander’s landing site: नासा ने जारी की विक्रम लैंडर की लैंडिंग साइट की तस्वीरें

0
178

नई दिल्ली। भारत के चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग की थी। लैंडिंग के ठीक कुछ समय पहले ही विक्रम लैंडर का संपर्क इसरो से टूट गया था जिसकी वजह से उसकी साफ्ट लैंडिंग नहीं हो सकी थी। अब विक्रम लैंडर को लेकर नासा ने तस्वीरें जारी की हैं। अमेरिकी एजेंसी नासा ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग वाली जगह की तस्वीरें जारी की है, जिसमें कहा गया है कि चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई। नासा ने चंद्रमा की परिक्रमा कर रहे अपने लूनर रिकॉनिस्सेंस आॅर्बिटर को विक्रम लैंडर के लैंडिंग साइट के ऊपर से गुजारा था, उसके आॅर्बिटर से कैद तस्वीरों को जारी किया है। नासा ने उस जगह की तस्वीरें भी जारी कीं हैं, जहां साउथ पोल पर विक्रम की लैंडिंग होनी थी।, तस्वीर में धुल दिखी है। हालांकि, विक्रम कहां गिरा इस बारे में पता नहीं चला पाया है। नासा ने कहा कि विक्रम लैंडर की काफी हार्ड लैंडिंग हुई थी और चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग का सटीक स्थान अभी तक नहीं पता चल पाया है। गौरतलब है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर लैंड करने से कुछ मिनट पहले देश के दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान -2 के विक्रम लैंडर से संपर्क खो दिया था। ‘गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के एलआरओ मिशन के डिप्टी प्रोजेक्ट साइंटिस्ट जॉन कैलर ने एक बयान में कहा कि एलआरओ 14 अक्टूबर को दोबारा उस समय संबंधित स्थल के ऊपर से उड़ान भरेगा जब वहां रोशनी बेहतर होगी।

SHARE