Chandrayaan-3 Successfully Launched: चंद्रयान-3 की सफल उड़ान, 16 मिनट बाद पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा, 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग

0
218
Chandrayaan-3 Successfully Launched
चंद्रयान-3 की सफल उड़ान, 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग, 16 मिनट बाद पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा रॉकेट

Aaj Samaj (आज समाज), Chandrayaan-3 Successfully Launched, हैदराबाद: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को चंद्रयान-3 मिशन की सफलतापूर्वक लॉचिंग की। इस तरह जिस घड़ी का बेसब्री से सभी भारतवासी इंतजार कर रहे थे, आखिर वह आ ही गई और चंद्रयान-3 की सफल उड़ान से साफ है कि वह चंदा मामा से मिलने निकल पड़ा है और अब इसकी सॉफ्ट लैंडिंग का सभी को इंतजार है। 23 अगस्त को शाम 5.47 बजे चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग प्लान की गई है।

मिशन की सफलता पर भारत बनेगा चौथा देश

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 को दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया। 16 मिनट बाद रॉकेट पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा, जिसने चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग की महारत हासिल की है। इसी के साथ चांद के दक्षिणी ध्रुव के करीब पहुंचने वाला भारत पहला देश भी होगा। यह वही इलाका है जहां चंद्रयान-1 के दौरान मून इंपैक्ट प्रोब छोड़ा था और इसरो ने पानी होने का पता लगाया था। यहीं चंद्रयान-2 की क्रैश लैंडिंग हुई थी।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, गृहमंत्री व अन्य ने दी इसरो की टीम को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, चंद्रयान-3 की सफल उड़ान ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भर रहा है। मैं इसरो की प्रतिभा को सलाम करता हूं! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इसरो की टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी!

उप राष्ट्रपति ने भी कहा, चंद्रयान-3 के ऐतिहासिक प्रक्षेपण के लिए इसरो की टीम को बधाई! भारत की शानदार अंतरिक्ष यात्रा में यह मील का पत्थर हर भारतीय को गौरवान्वित करता है! केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस पल का वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, भारत ने आज चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के साथ अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा शुरू की। इसरो टीम को इसके लिए बधाई।

यह भी पढ़ें : 

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE