Chandrayaan 2: Contact to Vikram, a broken lander just two kilometers ago, the journey of Chandrayaan-2 is incomplete: चंद्रयान 2: महज दो किलो मीटर पहले टूटा लैंडर विक्रम से संपर्क, चंद्रयान-2 का सफर रह गया अधूरा

0
313

नई दिल्ली। भारत के चंद्रयान-2 मिशन को शनिवार रात भले ही पूरा नहीं किया जा सका। चंद्रमा से महज 2 दो किलोमीटर दूरी पर लैंडर विक्रम का संपर्क इसरो से टूट गया। इसके साथ ही 978 करोड़ रुपये लागत वाले चंद्रयान-2 मिशन की सफलता पर ब्रेक लग गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने संपर्क टूटने की घोषणा करते हुए कहा कि चंद्रमा की सतह से 2.1 किमी पहले तक लैंडर का प्रदर्शन योजना के अनुरूप था। चंद्रयान-2 के दौरान पहले भी कई बाधाएं आई लेकिन चंद्रयान-2 उसे पार कर गया। इस अभियान में कुल 16 बड़ी बाधायें सामने आयीं जिसमें आखिरी क्षणों के ‘सबसे भयावह’ 15 मिनट भी शामिल थे। आखिरी में महज दो किलोमीटर दूरी पर विक्रम लैंडर का संपर्क टूट गया। इसके साथ ही चांद पर पहुंचने के लिए शुरू किया गया भारत का 48 दिवसीय मिशन अब पूरा तो हो गया लेकिन जिस इतिहास का इंतजार सभी को था वह पूरा नहीं हो सका। हॉलीवुड की हालिया ब्लॉकबस्टर मूवी ‘अवेंजर्स : एंडगेम’ जितनी राशि में बनी थी, उससे तिहाई कम खर्च में इसरो ने चंद्र अभियान को अंजाम दिया। इस अभियान पर लगभग 1000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं जो अन्य देशों की ओर से संचालित ऐसे अभियान की तुलना में काफी कम है।
भारत के दूसरे मानवरहित चंद्र मिशन चंद्रयान-2 के घटनाक्रम इस प्रकार हैं:

12 जून : इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने घोषणा की कि चंद्रमा पर जाने के लिए भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 को 15 जुलाई को प्रक्षेपित किया जाएगा।
29 जून : सभी परीक्षणों के बाद रोवर को लैंडर विक्रम से जोड़ा गया।
29 जून : लैंडर विक्रम को आॅर्बिटर से जोड़ा गया।
चार जुलाई : चंद्रयान-2 को प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी एमके तृतीय-एम1) से जोड़ने का काम पूरा किया गया।
सात जुलाई : जीएसएलवी एमके तृतीय-एम1 को लॉन्च पैड पर लाया गया।
14 जुलाई : 15 जुलाई को जीएसएलवी एमके तृतीय-एम1/चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती शुरू हुई।
15 जुलाई : इसरो ने महज एक घंटे पहले प्रक्षेपण यान में तकनीकी खामी के कारण चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण टाल दिया।
18 जुलाई : चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के लिए श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड से 22 जुलाई को दोपहर दो बजकर 43 मिनट का समय तय किया गया।
21 जुलाई : जीएसएलवी एमके तृतीय-एम1/चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती शुरू हुई।
22 जुलाई : जीएसएलवी एमके तृतीय-एम1 ने चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
24 जुलाई : चंद्रयान-2 के लिए पृथ्वी की कक्षा पहली बार सफलतापूर्वक बढ़ाई गई।
26 जुलाई : दूसरी बार पृथ्वी की कक्षा बढ़ाई गई।
29 जुलाई : तीसरी बार पृथ्वी की कक्षा बढ़ाई गई।
दो अगस्त : चौथी बार पृथ्वी की कक्षा बढ़ाई गई।
चार अगस्त : इसरो ने चंद्रयान-2 उपग्रह से ली गई पृथ्वी की तस्वीरों का पहला सैट जारी किया।
छह अगस्त : पांचवीं बार पृथ्वी की कक्षा बढ़ाई गई।
14 अगस्त : चंद्रयान-2 ने सफलतापूर्वक ‘लूनर ट्रांसफर ट्रेजेक्टरी में प्रवेश किया।
20 अगस्त : चंद्रयान-2 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।
22 अगस्त : इसरो ने चंद्रमा की सतह से करीब 2,650 किलोमीटर की ऊंचाई पर चंद्रयान-2 के एलआई4 कैमरे से ली गई चंद्रमा की तस्वीरों का पहला सैट जारी किया।
21 अगस्त : चंद्रमा की कक्षा को दूसरी बार बढ़ाया गया।
26 अगस्त : इसरो ने चंद्रयान-2 के टेरेन मैपिंग कैमरा-2 से ली गई चंद्रमा की सतह की तस्वीरों के दूसरे सैट को जारी किया।
28 अगस्त : तीसरी बार चंद्रमा की कक्षा बढ़ाई गई।
30 अगस्त : चौथी बार चंद्रमा की कक्षा बढ़ाई गई।
एक सितंबर : पांचवीं और अंतिम बार चंद्रमा की कक्षा बढ़ाई गई।
दो सितंबर : लैंडर विक्रम सफलतापूर्वक आॅर्बिटर से अलग हुआ।
तीन सितंबर : विक्रम को चंद्रमा के करीब लाने के लिए पहली डी-आॅर्बिटिंग प्रक्रिया पूरी हुई।
चार सितंबर : दूसरी डी-आॅर्बिटिंग प्रक्रिया पूरी हुई।
सात सितंबर : लैंडर ‘विक्रम को चंद्रमा की सतह की ओर लाने की प्रक्रिया 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक सामान्य और योजना के अनुरूप देखी गई, लेकिन बाद में लैंडर का संपर्क जमीनी स्टेशन से टूट गया।

SHARE