Chandra Grahan 2023: आज इस साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए भारत मेें कहां कब दिखेगा

0
322
Chandra Grahan 2023
आज इस साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए भारत मेें कहां कब दिखेगा

Aaj Samaj (आज समाज), Chandra Grahan 2023, नई दिल्ली: इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण आज है और यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा पर 130 साल बाद लग रहा है और इस खगोलीय घटना को भारत में लोग देख सकेंगे। हालांकि, इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। उपछाया चंद्र ग्रहण एशिया, आॅस्ट्रेलिया, अफ्रीका, हिंद महासागर, प्रशांत, अंटार्कटिका, यूरोप और अटलांटिक, के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा।

भारत के इन शहरों में दिखेगा

भारत में रात 8 बजकर 44 मिनट से शुरू होगा। यह छह मई की रात एक बजकर 1 मिनट तक चलेगा। चंद्र ग्रहण का उच्चतम काल रात 10 बजकर 52 मिनट पर होगा। हालांकि यह चंद्र ग्रहण देश के हर इलाके में नहीं दिखेगा। जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, वाराणसी, मथुरा, पुणे, सूरत, कानपुर, विशाखापत्तनम, पटना, ऊटी, चंडीगढ़, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा सहित भारत के सभी शहरों में चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा।

जानिए किस स्थिति में होता है चंद ग्रहण

जब सूर्य और चंद्रमा के बीच से पृथ्वी गुजरती है, तभी चंद्र ग्रहण होता है। वहीं, एक उपछाया चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के हल्के बाहरी क्षेत्र से गुजरता है। इस स्थिति को पेनम्ब्रा भी कहा जाता है। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पृथ्वी सूर्य की डिस्क के हिस्से को ढकती प्रतीत होती है।

भारतीय शहरों में कब दिखाई देगा?

  • नई दिल्ली: रात 8:44 (5 मई) बजे से 1:01 बजे (6 मई)
  • चंडीगढ़: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • गुरुग्राम: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • मुंबई: रात 8:44 बजे से 1:01 बजे (6 मई)
  • हैदराबाद: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • बेंगलुरु: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • चेन्नई: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • कोलकाता: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • भोपाल: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • पटना: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • अहमदाबाद: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • विशाखापत्तनम: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • गुवाहाटी: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • रांची: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • इंफाल: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • ईटानगर: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई

यह भी पढ़ें : Manipur Violence Update: मणिपुर में स्थिति काबू, ट्रेनों की आवाजाही पर रोक

यह भी पढ़ें : Goa SCO Meeting: शंघाई सहयोग संगठन की बैठक आज, बिलावल भुट्टो भी पहुंचे, 12 वर्ष बाद पाकिस्तान का कोई विदेश मंत्री भारत आया

यह भी पढ़ें : Jammu-Kashmir Terrorism: बारामूला और माछिल सेक्टर में दो दिन में चार आतंकी ढेर

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE