Chandigarh Coldest: ब्यूटीफुल सिटी चंडीगढ़ में सर्दी ने तोड़ा 10 वर्ष का रिकॉर्ड

0
215
Chandigarh Coldest
ब्यूटीफुल सिटी चंडीगढ़ में सर्दी ने तोड़ा 11 वर्ष का रिकॉर्ड

Aaj Samaj (आज समाज), Chandigarh Coldest, चंडीगढ़: कड़ाके की ठंड ने पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम है। इससे पहले रविवार का दिन सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था। उस दिन अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री रहा था। आठ जनवरी 2013 के बाद यह अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान है।

जनवरी-2013 में 6.1 डिग्री था अधिकतम तापमान

आईएमडी अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले आठ जनवरी 2013 को शहर ने जनवरी में अपना सबसे कम अधिकतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। इससे पहले 2011 में अधिकतम तापमान 7.4 डिग्री तक लुढ़का था।

अधिकतम तापमान में मंगलवार से आई थी गिरावट

आसमान में बादल छाए रहने और पूरे दिन घने कोहरे के साथ भीषण शीतलहर चलने से मंगलवार से अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट आई। आईएमडी अधिकारियों ने कहा कि इस सप्ताह बुधवार को ट्राइसिटी के अन्य हिस्सों में भी स्थिति कुछ ऐसी ही थी। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 से डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री था, जो मंगलवार की तुलना में 2.4 डिग्री कम था।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE