चंडीगढ़: टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन पर किया ऐलान

0
315
cm khattar
cm khattar

सरकार हरियाणा की 9 हॉकी खिलाड़ियों को देगी 50-50 लाख
आज समाज डिजिटल,चंडीगढ़:
टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करने पर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए मनोहर सरकार ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की प्रदेश से टीम में सभी 9 बेटियों को 50-50 लाख का नगद पुरस्कार देने की घोषणा है। हरियाणा की 9 खिलाड़ियों में शाहाबाद की कप्तान रानी रामपाल, नवजोत कोर, नवनीत कौर, सोनीपत जिले से मोनिका मलिक, नेहा गोयल, निशा व हिसार से शर्मिला गोदारा, उदिता दुहन और सिरसा से सविता पुनिया शामिल हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचा है।

SHARE