Haryana Weather Update: हरियाणा के नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर और रेवाड़ी में हुई बारिश

0
102
Haryana Weather Update: हरियाणा के नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर और रेवाड़ी में हुई बारिश
Haryana Weather Update: हरियाणा के नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर और रेवाड़ी में हुई बारिश

मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का अलर्ट किया जारी
(आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर और रेवाड़ी में आज सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने फरीदाबाद, पलवल और महेंद्रगढ़ में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, भिवानी से बंगाल की खाड़ी तक फैली मानसूनी टर्फ लाइन के कारण नमी युक्त हवाएं हरियाणा में प्रवेश कर रही हैं। ऐसे में 14 से 15 जुलाई को उत्तर हरियाणा में मध्यम और दक्षिण-पश्चिम जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

अब तक यमुनानगर में हुई सबसे अधिक बारिश

अब तक प्रदेश में औसतन 150.7 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 41% अधिक है। इस समय तक 106.7 मिमी बारिश होती थी। सबसे अधिक बारिश यमुनानगर जिले में हुई है। यहां 352.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट आई हैै।

शनिवार को 7 जिलों में हुई बारिश, हिसार में व्यक्ति की मौत

वहीं शनिवार को हरियाणा के 7 जिलों पानीपत, फतेहाबाद, फरीदाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर और गुरुग्राम में बारिश हुई। हिसार के हांसी में आसमानी बिजली कड़कने से घबराकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

बिजली की आवाज सुनकर वह बेहोश हो गए थे। मृतक की पहचान गंगाधर (50) के तौर पर हुई है। मृतक के 2 बच्चे हैं। उनके भाई जयप्रकाश ने बताया कि यह सब अचानक ही हुआ। ऐसा लग रहा है कि तेज आवाज की वजह से उन्हें हार्ट अटैक आया होगा।

ये भी पढ़ें : सोनीपत सबसे स्वच्छ शहर, मिलेगा मिनिस्ट्रियल स्टार अवॉर्ड

ये भी पढ़ें : हरियाणा में सीईटी एग्जाम के दिन तीज का पर्व