दिल्ली में चार दिन तक बारिश की संभावना, गर्मी और लू से मिलेगी राहत

0
210
Chance of rain in Delhi for four days

आज समाज डिजिटल,नई दिल्लीः

दिल्ली में बीते कई दिनों से गर्मी व लू केप्रकोप से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को भी तेज गर्मी व लू का सितम जारी रहा। हालांकि बुधवार से हल्की बारिश राहत लेकर आ सकती है। बुधवार से शनिवार तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को तेज बारिश की संभावना है। इस कारण से गर्मी व लू से राहत मिल सकती है। मौसम की इस करवट को प्री-मानसून गतिविधियों केरूप में देखा जा रहा है।

दिल्ली में गर्मी का सितम

दिल्ली में सोमवार को भी गर्मी का सितम रहा। सुबह के समय आंशिक रुप से बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं लेकिन दोपहर चढ़ते ही धूप ने अपने तेवर तल्ख कर लिए। इस कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम 43.7 और न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 43.9 और न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। दिल्ली में सबसे गर्म इलाका नजफगढ़ रहा, जहां तापमान 46.6 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं मुंगेशपुर में 46.3, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 46 व रिज में पारा 45.5 डिग्री दर्ज हुआ|

 

ये भी पढ़ें : आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत चावड़ी से हटाए गए अवैध पोस्टर तथा बैनर

ये भी पढ़ें : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को मिला तीन दिन का औद्योगिक प्रशिक्षण

ये भी पढ़ें : नगर पालिका महेंद्रगढ़ में वोट डालने के लिए 23 मतदान केंद्र बनाए

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE