Chakka jam across the country tomorrow, no chakka jam will be done in Delhi – Rakesh Tikait: कल पूरे देश में चक्का जाम, दिल्ली मेंनहीं किया जाएगा चक्का जाम- राकेश टिकैत

0
350

नईदिल्ली। दिल्ली के बॉर्डर पर किसान नए कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं। अब अपने विरोध प्रदर्शन में किसानों ने छह तारीख का चक्का जाम किया। पूरेदेश में चक्का जाम करने का आह्वान किया गया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि छह फरवरी को होने वाला चक्का जाम दिल्ली में नहीं होगा। टिकैंत ने अपने समर्थकों से कहा कि जो लोग यहां नहीं आए हैंवो अपनी जगह पर ही शांतिपूर्ण ढंग से चक्काजाम करें। नए कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग के दौरान किसान नेताओं की ओर से चक्का जाम करने का एलान किया गया है। गौरतलब है कि किसान आंदोलन में किसान नेताओंने गणतंत्र दिवस केअवसर पर भी ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया था जिसमें अराजकता और हिंसा हुईथी। अब किसान नेताओं ने चक्का जाम का एलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चाके नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा छह फरवरी को देशभर मेंआंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि तीन घंटे का चक्का जाम किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि चक्का जाम दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक किया जाएगा। देश की सड़कों ब्लॉक भी करेंगे। जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपने-अपने जगहों पर कल चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। ये जाम दिल्ली में नहीं होगा। किसान संगठनों ने कहा कि बजट में किसानों को नजरअंदाज किया गया और अलग-अलग जगह पर इंटरनेट बंद करने जैसे कई मुद्दों को लेकर यह चक्का जाम किया है। मालूम हो कि सिंघु, गाजीपुर समेत दिल्ली के कई बॉर्डर्स पर हजारों की संख्या में किसान नवंबर से आंदोलन कर रहे हैं।

SHARE