Center has developed double compared to UPA – Amit Shah: केन्द्र ने यूपीए की तुलना में यहां दोगुना विकास किया है-अमित शाह

0
205

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को मिजोरम की राजधानी आइजॉल में उत्तर-पूर्व हैंडलूम हैंडिक्राफ्ट एग्जीबिशन का शुभारंभ किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी सरकार और यूपीए की सरकार के कार्यकाल की तुलना की और कहा कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार ने मिजोरम में दोगुना विकास परियोजनाओं को चलाया है। यूपीए की तुलना में भाजपा नीत केंद्र सरकार ने दोगुनी विकास परियोजनओं को चलकार विकास का प्रयास किया है। अमितत शाह ने प्रदेश में बांस के उत्पादन की संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा कि राज्य के लोग हस्तकला के जरिये आत्मनिर्भर हो सकते हैं। अमित शाह प्रदेश के स्थानीय नेताओं के साथ एनआरसी मुद्दे पर चर्चा भी करेंगे।

SHARE