गुरदासपुर: संत बाबा सुखदेव सिंह मौनी बाबा जी की नौवीं बरसी मनाई

0
522
गगन बावा, गुरदासपुर:
सुखदेव सिंह मौनी बाबा जी महाराज की नौवीं बरसी गुरदासपुर में संगत की तरफ से पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। ध्यानयोग्य है कि सुखदेव सिंह मौनी बाबा जी महाराज, लुधियाना के पास एक गांव के रहने वाले थे। वह सिर्फ 9 साल की बालावस्था में ही बाबा ईश्वर सिंह राड़ा साहेब वालों का कीर्तन दीवान सुन कर उनके साथ ही चले गए थे। परिवार ने उन्हें समझाकर वापस लाने की कोशिशों की, लेकिन इसके बाबजूद उन्होंने घर वापस जाने से इंकार कर दिया और बाबा ईश्वर सिंह जी की सेवा में लगे रहे। कुछ समय बाद बाबा ईश्वर सिंह जी के आदेश पर उन्होंने 3 साल तक मौन रखा और साधना में लीन रहे। इसके बाद बाबा ईश्वर सिंह जी ने उनको नाम सिमरन का उपदेश दिया। मौनी बाबा जी ने कभी कोई आश्रम या डेरा नहीं बनाया। उन्होंने लगभग तीन दशक तक का समय बाबा ईश्वर सिंह जी के साथ ही बिताया। अपने  आखिरी समय में सुखदेव सिंह मौनी बाबा जी गुरदासपुर भाजपा जिलाअध्यक्ष परमिंदर सिंह गिल के निवास स्थान पर आ गए  और यहां कुछ दिन रहने के बाद उन्होंने समाधि की स्थिति में अपना  शरीर त्याग दिया।
उस दिन के बाद से ही गिल परिवार की तरफ से हर साल मौनी बाबा जी की याद में उनकी बरसी मनाई जाती है। हर साल की तरह इस साल भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ 30 अगस्त को भाजपा जिलाअध्यक्ष के निवास स्थान पर रखा गया, 1 सितंबर को श्री अखंड पाठ के भोग और गुरुद्वारा सिंह सभा जेल रोड पर शब्द कीर्तन किया गया। इस अवसर पर ब्रहम ज्ञानी संत बाबा हजारा सिंह जी निक्के घुम्मना वालों के पोत्र और घुम्मन सम्प्रदाय के मुखी बाबा बुद्ध सिंह और निहंग सिंह मुखी बाबा जगीर सिंह जी विशेष तौर पर पहुंचे। इसके अलावा बाबा बचितर सिंह, बाबा कर्मजीत सिंह, बाबा अवतार सिंह आदि भी पहुंचे।
SHARE