Cash Robbed From Minor: नकाबपोश महिला-पुरुष ने नाबालिग को बंधक बना नगदी लूटी

0
451
Cash Robbed From Minor

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:

Cash Robbed From Minor: शहर की बुटर विहार कॉलोनी में नकाबपोश व्यक्ति व महिला ने घर पर अकेली 14 वर्षीय लड़की को बंधक बनाकर अलमारी में रखे नगदी व ज्वैलरी लूट ली।

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जरूरी सबूत जुटाए। बाद में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Read Also: Rubbish Heaps: शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, प्रशासन का नहीं ध्यान

बुटर विहार कालोनी में हुई घटना Cash Robbed From Minor

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुटर विहार कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी तथा दो बच्चों के साथ घर पर रहता है। उसने घर पर किराएदार रखे हुए हैं।

उसकी पत्नी घर पर ही सूट बेचने का काम करती है। मंगलवार सुबह वह काम पर चला गया था। उसकी पत्नी मुरादाबाद रिश्तेदारी में गई थी। उसका लड़का स्कूल में तथा किराएदार भी अपने काम पर चले गए थे। घर पर उसकी 14 वर्षीय लड़की अकेली थी।

Read Also: School Bag Weight: किताबों के बोझ से सुन्न हो रहे हैं हमारे भविष्य के कंधे

दोनों ने नकाब से ढका था मुंह Cash Robbed From Minor

सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर पर एक महिला व व्यक्ति आए। दोनों ने मुंह पर नकाब ढका था। आरोपितों ने आते ही उन्हें सूट दिखाने को कहा। जब वह कमरे से दूसरे कमरे की चाबी लेने के लिए गई तो आरोपितों ने अपनी जेब से चाकू निकालकर उसकी लड़की के गर्दन पर रख दिया।

इसके बाद आरोपितों ने उसे बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपित अलमारी में रखे नगदी व गहने लूटकर वहां से फरार हो गए। दोपहर को जब किराएदार घर पहुंचे तो उन्होंने लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनी। जिसके बाद उन्होंने लड़की को मुक्त कराया और इसकी सूचना उसे दी।

Read Also: अगर पत्नी जीवन नर्क बनाना चाहती हैं तो पति तलाक का हकदार Punjab-Haryana High Court

पुलिस की टीम ने साक्ष्य जुटाए Cash Robbed From Minor

सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और घटना के बारे पुलिस में शिकायत दी। फरकपुर थाना प्रभारी अनिल राणा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी सबूत जुटाए। बाद में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

फर्कपुर थाना प्रभारी अनिल राणा का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। घर से कितनी नगदी व ज्वेलरी लूटी गई है। इसके बारे में अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जल्द ही आरोपितों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read : ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी
Connect With Us : TwitterFacebook
SHARE