गोकशी की धाराओं में 7 के खिलाफ मामला दर्ज

0
258
case-registered
case-registered
यमुनानगर। जाटावाला गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापा मारकर 1 क्विंटल 16 किलो मांस बरामद किया है। मकान मालिक पुलिस की रेड देखकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ गोकशी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। छछरौली थाना प्रभारी लज्जाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जाटावाला गांव में इनाम के घर गाय का वध किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम बनाकर जाटावाला गांव में इनाम के घर छापा मारा था।
जिसमे उसके घर से एक कुंटल 16 किलो मांस बरामद किया है।  पशु चिकित्सक से चेक करवाया गया जिसने बताया कि यह मांस गाय का है। घर से बरामद मांस को पुलिस ने कब्जे में लेकर जाटावाला निवासी ग़ालिब, इनाम, तालिब, शौकत, कुर्बान, इसरान व रज्जाक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम बना दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
SHARE