लड़कियों को गतका रैफरी बनाने के लिए लगेगा कैंप

0
263

10 सितंबर तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य : ग्रेवाल
आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
देश की सबसे पुरानी रजिस्टर्ड गतका खेल संस्था, नेशनल गतका एसोसिएशन आॅफ इंडिया के नेतृत्व अधीन गतका एसोसिएशन पंजाब (रजि.) और इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट अकेडमी (रजि.) द्वारा गुरुद्वारा बाबे के, सेक्टर-53, चंडीगढ़ में विशेष रूप से लड़कियों के लिए तीन दिवसीय गतका सेमिनार-कम-रैफरी कैंप एक से तीन अक्टूबर, 2021 तक लगाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए नेशनल गतका एसोसिएशन के प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल स्टेट अवॉर्डी ने बताया कि तलवारबाज लड़कियों के सामर्थ्य निर्माण और समानता के मौके मुहैया करने के लिए यह कैंप लगाया जा रहा है, जिससे भविष्य में होने वाले सभी टूर्नामेंटों में लड़कियां भी लड़कों की तरह रैफरी की भूमिका निभा सकें। उन्होंने बताया कि इस कैंप के दौरान सुबह जल्दी और शाम को ग्राउंड में एसोसिएशन की नई रूल बुक के मुताबिक गतके का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि दिन के समय थ्यूरी क्लासों के दौरान माहिरों द्वारा विशेष लेक्चर दिए जाएंगे।
ग्रेवाल ने कहा कि कैंप में भाग लेने वालीं सभी लड़कियों के लिए सुखदायक और सुरक्षित माहौल में आवास और खाना फ्री मिलेगा। गतका कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपए है और 20 साल से अधिक उम्र की इच्छुक तलवारबाज लड़कियों या अध्यापिकाओं को 10 सितंबर तक वेबसाइट पर लिंक के द्वारा आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।

SHARE