Stock market closing: शेयर बाजार बम-बम, 989 अंक उछलकर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, शेयरों की जबरदस्त खरीदारी

0
369

Stock market closing 19 November 2026: दीवाली भले ही खत्म हो गई है, लेकिन शेयर बाजार में आतिशबाजी का सिलसिला जारी है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी और रुपये की मजबूती ने बाजार को सहारा दिया, जिससे गुरुवार को शेयर बाजार में बड़ी तेजी दर्ज की गई। कारोबारी सत्र के चौथे दिन गुरुवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 989.94 अंक उछलकर 83,021.75 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 286.35 अंक उछलकर 25,514.30 पर बंद हुआ।

बीएसई पर 25 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि बाकी 5 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 83,043.87 का ऊपरी स्तर और 81,698.63 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 25,514.30 का उच्च स्तर और 25,104.80 का निम्न स्तर छुआ। निफ्टी ने करीब 9 महीने बाद 25,500 का स्तर छुआ।

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी

बीएसई पर HDFC बैंक, हिंदुस्तान लीवर, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा, ITC, NTPC, L&T, रिलायंस, ICICI बैंक, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, ट्रेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन, BEL, मारुति, इटरनल और कोटक बैंक के शेयर में तेजी दर्ज की गई।

इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट

इंडिगो, HCLTECH, टेक महिंद्रा, TCS और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इन्फोसिस के शेयर में सबसे ज्यादा 1.66% की गिरावट दर्ज की गई।

ब्रॉडर मार्केट का रुख

निफ्टी 100 में 1.22%, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.06% और निफ्टी स्मॉलकैप में 4.40% की तेजी दर्ज की गई।

कच्चे तेल की कीमत

ब्रेंट क्रूड गुरुवार को शाम 6.05 बजे 0.79% उछलकर प्रति बैरल 92.68 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

  • TAGS
  • [post_tags]