Business News Hindi : व्यापार को ‘हथियार’ बना रहे कुछ देश : लेयन

0
1059
Business News Hindi : व्यापार को 'हथियार' बना रहे कुछ देश : लेयन
Business News Hindi : व्यापार को 'हथियार' बना रहे कुछ देश : लेयन

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष ने भारत-ईयू के बीच एफटीए को विश्व के लिए नई राह बताया

Business News Hindi (आज समाज), बिजनेस डेस्क : भारत और यूरोपीय संघ के बीच बीते कल यानी मंगलवार को मुक्त व्यापार समझौता हो गया। इसे मदर ऑफ ऑल डील भी कहा जा रहा था। यह समझौता भारत और यूरोपीय संघ के कुल 27 देशों के बीच हुआ है। इस मौके पर प्रेस वार्ता के दौरान यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उसुर्ला वॉन डेर लेयन ने वैश्विक व्यापार में बढ़ रहे तनाव की ओर इशारा किया।

उन्होंने कहा कि भारत और यूरोप की साझेदारी उस समय रणनीतिक निर्भरता को कम करेगी, जब वैश्विक व्यापार को तेजी से ‘हथियार’ बनाया जा रहा है। लेयन ने कहा कि हम एक असुरक्षित दुनिया में अपने लोगों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं और यूरोप भारत के उदय से बेहद खुश है। पीएम मोदी ने बताया कि भारत ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता किया है। वहीं, एंटोनियो कोस्टा ने इसे दो अरब लोगों के बाजार के लिए अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी समझौता करार दिया।

ईयू के 27 देशों से भरोसेमंद साझेदारी

इस समझौते के जरिए भारत और ईयू ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि वे एक-दूसरे के भरोसेमंद साझेदार हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इस एफटीए से समुद्री क्षेत्र और साइबर सुरक्षा में आपसी सहयोग बढ़ेगा। ईयू के 27 देशें में आॅस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन और स्वीडन सभी यूरोपीय संघ के सदस्य हैं।

दुनिया में स्थिरता लाएगा भारत-ईयू समझौता

इस समझौते को पीएम मोदी ने साझा समृद्धि का एक नया खाका और दुनिया में स्थिरता लाने वाला कदम बताया है। इस बीच, पीएम मोदी और यूरोपीय नेताओं ने टैरिफ और तकनीक को हथियार बनाने के लिए अपरोक्ष रूप से अमेरिका पर निशाना भी साधा। ईयू के साथ हुए इस समझौते को भारत को 27 यूरोपीय देशों तक अपना व्यापार फैलाने में मदद मिलेगी। यूरोपीय नेताओं ने माना कि आज के दौर में व्यापार को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे बचने के लिए भारत और ईयू का साथ आना जरूरी है।

समझौते के बाद यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उसुर्ला वॉन डेर लेयन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने वैश्विक हालात पर चिंता जताई। पीएम मोदी ने कहा, “यह केवल एक व्यापार समझौता नहीं है, बल्कि साझा समृद्धि का नया ब्लूप्रिंट है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे समय में जब वैश्विक व्यवस्था में उथल-पुथल मची हुई है, भारत-ईयू सहयोग दुनिया को स्थिरता प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें : Budget Session 2026 : आज से शुरू होगा संसद का बजट सत्र

  • TAGS
  • [post_tags]