Business News : भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर

0
189
Business News : भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर
Business News : भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर

पेट्रोल और डीजल किल्लत के बीच एचपीसीएल का बड़ा बयान आया सामने

Business News (आज समाज), बिजनेस डेस्क : पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार कई बार यह घोषणा कर चुकी है कि देश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के भंडार हैं और लोगों को किसी भी तरह की चिंता करने की आश्यकता नहीं है। लेकिन फिर भी देश के अलग-अलग जगहों से ऐसे समाचार आ रहे हैं जिससे आम लोगों को चिंता घेर रही है। लोगों को लग रहा है कि देश से जल्द ही इन जरूरी र्इंधन का स्टॉक खत्म हो जाएगा। इसी का परिणाम है कि लोगों की भीड़ पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों के बाहर दिखाई दे रही है। हालांकि इस सबके बीच हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का बड़ा बयान सामने आया है।

कंपनी ने स्थिति की स्पष्ट

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर है तथा देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। एचपीसीएल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत की ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित और स्थिर है। पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कोई कमी नहीं है और सभी फ्यूल स्टेशन सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं।

इसलिए उमड़ रही पेट्रोल पंपों पर भीड़

कुछ क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों पर देखी गई भीड़ को लेकर एचपीसीएल ने साफ किया कि यह स्थिति गलत जानकारी (मिसइन्फॉर्मेशन) के कारण बनी। कंपनी ने लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। घेरलू उत्पादन में हुई वृद्धि और आयात पूरी तरह सुरक्षित है

कंपनी की अतिरिक्त एडवाइजरी में भी कहा गया है कि देश के सभी राज्यों में पेट्रोल, डीजल सामान्य रूप से उपलब्ध हैं और कहीं भी सप्लाई में कोई बाधा नहीं है। भारत का मजबूत रिफाइनिंग नेटवर्क लगातार स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है और कच्चा तेल वैश्विक स्रोतों से नियमित रूप से प्राप्त हो रहा है।

एचपीसीएल के अनुसार, घरेलू उत्पादन में वृद्धि हुई है और आयात भी पूरी तरह सुरक्षित है, जिससे मौजूदा मांग को आसानी से पूरा किया जा रहा है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क का विस्तार देश की स्वच्छ ऊर्जा की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है और इसका मौजूदा ईंधन उपलब्धता से कोई संबंध नहीं है।

ये भी पढ़ें : Business News Update : भारत सरकार 50 लाख नए पीएनजी कनेक्शन देगी

  • TAGS
  • [post_tags]