Gold Price Update : सोना 5330 रुपए सस्ता, चांदी 14 हजार से ज्यादा टूटी

0
361
Gold Price Update : सोना 5330 रुपए सस्ता, चांदी 14 हजार से ज्यादा टूटी
Gold Price Update : सोना 5330 रुपए सस्ता, चांदी 14 हजार से ज्यादा टूटी

दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी

Gold Price Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले कुछ दिन से इनके दाम में लगातार कमजोरी बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस कमजोरी के पीछे वैश्विक बाजार में दोनों के दाम में गिरावट मुख्य वजह है।

बीते दिन भी अंतरराष्टÑीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 1.22% गिरकर 4,836 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि स्पॉट सिल्वर 2.25% से ज्यादा टूटकर 75.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। मार्च महीने में अब तक सोने की कीमतों में करीब 4% और चांदी में लगभग 16% की गिरावट आ चुकी है, जिससे निवेशकों की धारणा फिलहाल कमजोर बनी हुई है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में इस तरह रही कीमत

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 14230 रुपये गिरकर 2.33 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 5330 रुपये गिरकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका-ईरान तनाव और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे डॉलर मजबूत हुआ और इसका सीधा दबाव सोने-चांदी पर पड़ा।

निवेशकों के डूबे 11 लाख करोड़ रुपए

तीन दिन की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बुरी तरह से टूट गए। इतना ही नहीं बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को आई बड़ी बिकवाली के बीच बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 11.5 लाख करोड़ रुपये घटकर करीब 427 लाख करोड़ रुपये रह गया।

इस तरह रहा शेयर बाजार का हाल

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,496.89 अंक या 3.26 प्रतिशत गिरकर 74,207.24 पर बंद हुआ। जून 2024 के बाद यह इसकी सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट है। दिन के दौरान, यह 2,753.18 अंक या 3.58 प्रतिशत गिरकर 73,950.95 पर पहुंचा था। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 775.65 अंक या 3.26 प्रतिशत गिरकर 23,002.15 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से, इटरनल, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फिनसर्व प्रमुख पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती द्वारा नैतिक चिंताओं का हवाला देते हुए इस्तीफा देने के बाद बैंक के शेयरों में 5.13 प्रतिशत की गिरावट आई।

  • TAGS
  • [post_tags]