Budget 2022 60 लाख बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, किसानों को हर हाल में मजबूत करने की ठानी : आजाद सिंह 

0
320
Budget 2022

Budget 2022 60 लाख बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, किसानों को हर हाल में मजबूत करने की ठानी : आजाद सिंह 

प्रवीण वालिया, करनाल :  

Budget 2022 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रसतुत किए बजट का आम तौर पर स्वागत किया गया हैं। उद्योगपतियों ने इसे नई सदी का बजट बताया है। वहीं भाजपा नेताओं ने इस बजट को देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाल बताया हैं।  हरियाणा चेम्बर आफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट की ऐतिहासिक बताते हुए उसका स्वागत किया है।उन्होंने कहा कि सरकार ने करदाता पर ट्रस्ट किया है।उन्होंने कहा कि बजट में ऐतिहासिक फैसला करते हुए क्रिप्टो करेंसी को मान्यता देकर 30 प्रतिशत टेक्स लगाया है। उन्होंने कहा कि बजट में जूते चप्पल और खेती का सामान सस्ता किया है। उन्होंने कहा कि बजट मेंडिजिटल करेंसी को लाने की बात की है। बजट 25 साल के बाद के भारत को ध्यान में रख कर बजट बनाया है। बजट में एमएसएमई को राहत दी है।उन्होंने बताया कि इस बजट में किसानों को राहत मिली है।रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।उन्होंने बताया कि विदेशों से मशीन मंगाने पर टैक्स कम करने सेराहत मिलेगी। देश मे सूचना  तकनीक और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये जो कदम उठाए है।वह राहत का सबब है।उन्होंने कहा कि गतिशक्ति योजना से देश बदलेगा।उन्होंने इसके लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है।केंद्रीय आम बजट

शक्तिशाली भारत के निर्माण का बजट : कल्याण 

Budget 2022 

घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय आम बजट को शक्तिशाली भारत के निर्माण का बजट बताया है। (Budget 2022) उन्होंने कहा कि यह आम बजट अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला,आम जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला सर्वहितकारी व जनहितकारी बजट है। स्वर्णिम भारत को ध्यान में रखकर बनाए गए इस बजट में जहां किसानों को राहत मिलेगी वहीं युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यही नहीं महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों की समृद्धि, देश में आधुनिकीकरण डिजिटलकरण, निवेश, हेल्थ, रक्षा, बैकिंग, शिक्षा, उद्योग सहित कई क्षेत्रों में विकास लाने की तस्वीर साफ दिखाई दे रही है।

बजट में घर बनाने, किसानों, कर्मचारियों को रियायत, दिव्यांगजनों के माता पिता को टैक्स में छूट, छोटे व्यापारियों व कर क्षेत्रों में महत्वपूर्ण ऐलान कर वित्त मंत्री ने अपनी गहन दूरदर्शी सोच का परिचय दिया है। सरकार ने करदाता पर विश्वास जताया है। क्रिप्टो करेंसी को मान्यता देकर 30 प्रतिशत टैक्स लगाया है। Budget 2022

बजट में महिला से लेकर आम व्यक्ति तक सभी का हित सोचा गया है। विधायक श्री कल्याण ने कहा कि इस ऐतिहासिक बजट के कारण  गतिशील योजना से देश नवनिर्माण की ओर आगे बढ़ेगा, इस आम बजट के लिए विशेष रूप से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं।

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में पेश हुआ शानदार बजट : जगमोहन आनंद 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 का शानदार आम बजट पेश हुआ है। इस सत्र में किसानों से 1.208 मीट्रिक टन गेहूं और धान खरीदने व एमएसपी के जरिए किसानों के खाते में 2.37 लाख करोड़ रुपए भेजने के फैसले से हरियाणा के लाखों किसान लाभान्वित होंगे। Budget 2022

इस बजट के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने कहा कि यह बजट एक शानदार  बजट है। यह नौजवानों के लिए रोजगार की बारिश करने वाला बजट है।

यह बहुत ही सराहनीय प्रशंसनीय है। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बहुत शानदार बजट है। जगमोहन आनंद ने कहा कि इस बजट से गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास किया गया है। बजट में किसानों के भी हितों का ध्यान रखा गया है।

एमएसपी पर रिकार्ड खरीददारी की जाएगी

किसानों की आय बढ़ाने के लिए अब विभिन्न योजनाएं शुरू की जाएगी। एमएसपी पर रिकार्ड खरीददारी की जाएगी। यह किसानों की आय दोगुना करने वाला बजट है। आधुनिक तकनीक का लाभ खेती में मिले, इसके लिए प्रावधान किया गया है। कुल मिलाकर यह आम आदमी की बजट है बजट के माध्यम से निम्न और मध्यमवर्गीय लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास किया है। नई शिक्षा नीति को लागू करने और कोरोना काल के बाद देश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त प्रविधान किए हैं। महिला सशक्तीकरण, युवाओं को रोजगार देने, गरीब और किसान के कल्याण और एक शक्तिशाली भारत के निर्माण का बजट है। रक्षा बजट में 25 प्रतिशत की वृद्धि की है। मीडिया को-ऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने कहा कि इस शानदार बजट के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

गति शक्ति योजना के माध्यम से सुदृढ़ विकास किया जाएगा

हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य आजाद सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में भारत की जनता की अपनी सरकार भाजपा ने वर्ष-2022-23 का बजट पेश किया है। इस बजट को आगामी 25 वर्ष की सुदृढ़ योजना के साथ पेश किया गया है। ऐसा देश के इतिहास में पहली बार हुआ है। देश के लोग इस बात के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रशंसा कर रहे है।

बजट में 60 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने के वादे के साथ किसानों, महिलाओं, पिछड़ो, अनुसूचित जाति, युवा, कर्मचारी, व्यापारी सहित तमाम वर्गो को ध्यान में रखकर अलग-अलग बिंदुओं पर फोकस किया गया है। बजट में 7 इंजन पर देश की अर्थव्यवस्था को दौड़ाने के लिए मजबूत योजनाएं जनता के सामने प्रस्तुत की है।

लोगों की सुविधाओं के लिए 400 वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएंगी। प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के माध्यम से सुदृढ़ विकास किया जाएगा। अगले एक वर्ष में 25 हजार किलोमीटर देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास किया जाएगा। 100 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल बनाए जाऐंगे।

Also Read : Union Budget 2022 केंद्रीय बजट से जुड़े रोचक तथ्य

SHARE