Budget 2022 Expectations हरियाणा सरकार ई-व्हीकल पोलिसी जल्द ही ला रही : दुष्यंत चौटाला

0
624
Budget 2022 Expectations

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़

Budget 2022 Expectations : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि   केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए जाने वाले आम बजट में स्टार्टअप व ड्रोन के विकास जैसी आधुनिक तकनीकों पर फोकस किया जाएगा जिससे हरियाणा को काफी लाभ होगा।

इस बजट से भी पूर्व की भांति विकास होंगे

Budget 2022 Expectations

सिरसा में मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। डिप्टी सीएम ने वर्ष 2022-23 के बजट में हरियाणा को लाभ होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से केंद्र सरकार का भावी विजन साफ झलका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले भी देशहित में काफी काम किया है और इस बजट से भी पूर्व की भांति विकास होंगे। Budget 2022 Expectations

हरियाणा सरकार ई-व्हीकल पोलिसी जल्द ही ला रही

उन्होंने ई-व्हीकल को वर्तमान जरूरत बताते हुए कहा कि हरियाणा सरकार भी कैबिनेट की बैठक में ई-व्हीकल पोलिसी जल्द ही ला रही है ताकि प्रदेश में प्रदूषण कम हो और लोगों के वाहन चलाने में दैनिक लागत भी कम आए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस आम बजट में ई-व्हीकल पर सकारात्मक नीति आने की उम्मीद है।(Budget 2022 Expectations)  दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार का यह आम बजट राज्य सरकारों को मजबूती प्रदान करेगा।

Also Read : Union Budget 2022 केंद्रीय बजट से जुड़े रोचक तथ्य

SHARE